अंबिकापुर

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Fake ACB Officer arrested: आबकारी अधिकारी की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, कहा था- ऊपर से टीम निरीक्षण करने आ रही है, जल्द व्यवस्था करो
2 min read
Fake ACB officer arrested in Ambikapur
Fake ACB officer, पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी (ACB Officer) बताकर जिला आबकारी अधिकारी से 1 लाख रुपए और 6 बॉटल विदेशी शराब की डिमांड करने वाले 3 लोगों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आबकारी अधिकारी को फोन कर कहा था ऊपर से निरीक्षण करने टीम आ रही है। उनके रेस्ट हाउस में रुकने से लेकर भोजन तक की व्यवस्था का जिम्मा हमें मिला है। इसके लिए तत्काल रुपयों और शराब की व्यवस्था करो, वरना कार्रवाई हो जाएगी। आशंका होने पर आबकारी अधिकारी ने गांधीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

सरगुजा जिले के आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ (Excise officer) ने गांधीनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसीबी का अधिकारी बताते हुए कडक़ आवाज में उनसे बात की। उसने कहा कि ऊपर से टीम निरीक्षण करने आ रही है।

टीम के रेस्ट हाउस में ठहरने से लेकर उनके भोजन व शराब की व्यवस्था करनी है। इसके बाद उसने कहा कि तुम तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बॉटल विदेशी शराब की व्यवस्था करवाओ। उन्होंने धमकी (Threat call) देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की तो कार्रवाई होने से कोई नहीं रोक सकता।

आबकारी अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

आबकारी अधिकारी ने बताया कि कडक़ आवाज की वजह से उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि उक्त नंबर लखनपुर थाना के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम अरगोती, वर्तमान में शहर से लगे ठाकुरपुर निवासी सौरभ प्रजापति की है। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाने की बात कही। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

Fake ACB officer arrested in Ambikapur: ये आरोपी गिरफ्तार

आरोपी सौरभ प्रजापति 24 वर्ष ने बताया कि वह शराब लेने अपने साथी राजेश गोस्वामी के साथ सुभाषनगर स्थित शराब दुकान पहुंचा था। यहां एक अन्य साथी रंजीत गुप्ता मिल गया। इस दौरान उन्होंने प्लान बनाया कि आज शराब अपने पैसे से नहीं खरीदेंगे। इसके बाद उन्होंने आबकारी अधिकारी को फोन लगाकर खुद को एसीबी का अधिकारी (ACB officer call) बताते हुए फोन किया था।

मामले में पुलिस ने सौरभ प्रजापति के अलावा जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरियरा निवासी राजेश गोस्वामी 43 वर्ष तथा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढऩीझरिया निवासी रंजीत गुप्ता पिता केदार प्रसाद गुप्ता 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
28 Jul 2026 01:39 pm
Published on:
28 Jul 2026 01:37 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद