अंबिकापुर

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Human Trafficking in Surguja: सिलाई की 3 महीने की ट्रेनिंग करने के बाद 2 युवती और एक युवक द्वारा तीनों को प्लेसमेंट के नाम पर ले जाया गया चेन्नई, विधायक ने मदद का दिया आश्वासन

2 min read
Human trafficking Surguja
Human trafficking, (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के सीतापुर, मैनपाट व जशपुर इलाके से आए दिन मानव तस्करी की शिकायतें सामने आती रहती हैं। युवतियों से लेकर नाबालिग लडक़े-लड़कियों को अच्छा काम और पैसा दिलाने के नाम पर तस्कर (Girls trafficking) उन्हें महानगरों में ले जाते हैं और उन्हें या तो किसी के हाथों बेच देते हैं या उन्हें घर नहीं आने दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला सीतापुर से सामने आया है। यहां की 3 युवतियों को प्लेसमेंट के नाम पर सिलाई के लिए चेन्नई ले जाया गया। अब वे घर आना चाहती हैं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। जो लोग उन्हें वहां ले गए हैं, उनका कहना है कि यदि घर जाना चाहते हो तो प्रति युवती 10 हजार-10 हजार रुपए दो और घर जाओ। अब युवतियों ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई है। वीडियो देख सीतापुर विधायक ने मामले को संज्ञान में लिया है।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर के बेलजोरा बिनई निवासी 3 युवतियों ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में वे कहती दिख रही हैं कि उन्होंने जशपुर में 3 महीने तक सिलाई की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्हें प्लेसमेंट के नाम पर जॉब दिलाने चेन्नई के कांचीपुरम (Girls hostage in Chennai) ले जाया गया है।

यहां आकर वे फंस गई हैं। उनका कहना है कि 2 युवती और एक युवक द्वारा उन्हें यहां लाया गया है। उन्हें पूर्व में कहा गया था कि वहां जाकर सब अच्छा होगा और जब तुम लोग का मन करे, घर लौट सकती हो। अब वे घर लौटना चाहती हैं, लेकिन उन्हें वहां से नहीं छोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि जिन्होंने उन्हें यहां लाया था, उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया है।

कुछ दिन पूर्व उनसे बातचीत हुई थी तो कहा था यदि घर जाना चाहती हो तो प्रति लडक़ी 10 हजार-10 हजार रुपए दो और घर जाओ। उनका कहना है कि उनकी तबियत भी खराब है, लेकिन वे कैसे लौटें। उन्होंने विधायक (Sitapur MLA) से मदद की गुहार लगाई है।

Girls trafficking video: सीतापुर विधायक से मिला आश्वासन

युवतियों द्वारा जारी किया गया वीडियो (Girls video) जब सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रशासन व पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। उन्होंने प्रशासन व पुलिस ने चेन्नई में फंसी तीनों युवतियों को जल्द से जल्द सुरक्षित लाने के निर्देश दिए हैं।

Girls trafficking, (Photo- Video grab)

बता दें कि सीतापुर व मैनपाट क्षेत्र के कई नाबालिग लड़कियां और लडक़े मानव तस्करी (Human trafficking news) का शिकार हो चुके हैं, इनमें कई की तो घर वापसी हो चुकी है, लेकिन कई का अब तक पता नहीं चल सका है। उनके माता-पिता अब भी उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
22 Jun 2026 01:21 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video