अंबिकापुर

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur Theft case: शहर के चोपड़ापारा स्थित महिला के सूने मकान में घुसकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
2 min read
Minor thieves gang in Ambikapur
Ambikapur news, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नाबालिग चोर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ापारा में एक खाली मकान को में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (Thieves captured in CCTV) में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि मकान में रह रही महिला अपनी बेटी के पास नोएडा गई थी। इस दौरान 3 नाबालिग घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोरों ने घर के कमरों में जगह-जगह टॉयलेट कर गंदगी भी फैला दी। जिस युवक को उन्होंने घर की देखरेख का जिम्मा दे रखा था, वह जब मकान में घुसा तो उसे चोरी होने का पता चला। फिर उसने मामले की सूचना महिला को दी। महिला नोएडा से अंबिकापुर के लिए निकल चुकी है। चोरी कितने की हुई है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

शहर के चोपड़ापारा निवासी वेदमति मिश्रा अपने मकान में अकेले रहती हैं। उनकी बेटी अंशु मिश्रा की शादी हो चुकी है और वह नोएडा में रहती हैं। वेदमति मिश्रा भी कुछ समय के लिए बेटी के पास नोएडा गई थीं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने एक परिचित युवक को चाबी दे रखी थी, लेकिन वह 16 से 19 सितंबर तक कहीं चला गया था। जब वह लौटा और मकान का दरवाजा खोला (Theft in house) तो भीतर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया।

Ambikapur news, चोरों द्वारा खोली गई आलमारी (Photo- Patrika)

घर का सामान बिखरा था तथा चोरी (Minor thieves) हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 16 से 19 सितंबर के बीच तीन नाबालिग लडक़े ग्राउंड फ्लोर स्थित मकान में छत के रास्ते आंगन में उतरे और चैनल गेट को फैलाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के कमरों की तलाशी ली। घर से क्या-क्या सामान की चोरी हुई है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। मकान मालकिन के आने के बाद भी चोरी गए सामान का पता चल सकेगा।

Thieves captured in Camera: सीसीटीवी में कैद हुए नाबालिग चोर

घर के देखरेख करने वाले युवक ने मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस (Gandhinagar police) को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने जब उक्त घर से लगे अन्य घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 3 नाबालिग चोर छत के रास्ते घर में घुसते हुए दिखाई दिए। पुलिस उक्त फुटेज के आधार पर नाबालिगों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मकान मालकिन के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद सामान का मिलान किया जाएगा।

Updated on:
20 Sept 2026 07:44 pm
Published on:
20 Sept 2026 07:44 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत