अंबिकापुर

Women Beaten Video: रामगढ़ महोत्सव में चोरी के शक में 3 महिलाओं की बेदम पिटाई, कुर्सी से फोड़ा सिर, ये वीडियो हो रहा वायरल

Women Beaten Video viral: रामगढ़ महोत्सव के समापन के दिन हुई घटना, कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे उनके गले से चेन चुरा रही थीं, इसी दौरान पकड़ी गईं
2 min read
Women beaten video
Women beaten in Ramgarh, पिटाई के बाद रोती महिलाएं (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ पहाड़ में प्रशासन द्वारा 2 दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया। 30 जून को महोत्सव का समापन हो गया। इसी बीच आज सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं की भीड़ द्वारा बेदम पिटाई का वीडियो वायरल (Women brutally beaten) हो रहा है। वीडियो रामगढ़ महोत्सव के दौरान का बताया जा रहा है। चोरी के शक में युवाओं और महिलाओं की भीड़ ने 3 महिलाओं की बेदम पिटाई की। वायरल वीडियो में कुछ युवा उक्त महिलाओं पर कुर्सियों से ताबड़तोड़ प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं। कुर्सियों के प्रहार से एक महिला का सिर फट गया। महिलाएं माफी मांगती भी दिख रही है। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें बचाया।

बता दें कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के संगठित गिरोह द्वारा चेन स्नेचिंग समेत अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। महिलाएं ही इनका शिकार होती हैं। महिलाएं आसानी से भीड़ में घुस जाती हैं और चोरी करती हैं। नवरात्र के समय अंबिकापुर के महामाया मंदिर समेत अन्य जगहों पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसी बीच रामगढ़ महोत्सव में महिलाओं की पिटाई का वीडियो (Beaten video viral) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। बताया जा रहा है कि 3 महिलाएं महोत्सव में मौजूद महिलाओं के गले से चेन सहित अन्य सामान चोरी कर रही थी।

कुछ महिलाओं ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई (Women beaten by people) की। महिलाओं के ऊपर कुछ युवक कुर्सियों से प्रहार करते भी दिखाई दे रहे हैं।

Women beaten in Ramgarh: माफी मांगती दिख रही महिलाएं

महिलाओं की पिटाई का वीडियो (Women beaten video viral on social media) वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन महिलाओं की पिटाई की गई, उनमें से एक का सिर फट गया और खून बहने लगा। वह गमछे से अपना सिर ढंक कर रोते हुए माफी मांगती दिखाई दे रही है।

Women beaten brutally,महिलाओं ने भी महिलाओं को पीटा (Photo- Patrika)

वहीं एक अन्य महिला भी लोगों से माफी माग रही है। इस बीच कुछ लोग उन्हें भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं। इस घटना की शिकायत अब तक थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे से अधिक समय तक मारपीट की घटना होती रही, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Updated on:
01 Jul 2026 01:16 pm
Published on:
01 Jul 2026 01:16 pm
Also Read
View All
Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर

Ambikapur News: जेएनयू में छात्राओं ने कांग्रेस सांसद पर लगाया कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP महिला मोर्चा ने घेरा कांग्रेस दफ्तर

Surajpur Double Murder: शिक्षिका और बेटे की नृशंस हत्या मामले 2-3 संदेही हिरासत में, दोनों के मोबाइल भी गायब, पुलिस कर रही है पूछताछ

Ambikapur Digital Arrest: टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की 22 लाख की ठगी

Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी