अंबिकापुर

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Loot in Lakhanpur: सहकारी बैंक से रुपए निकालकर थैले में रखे थे रुपए, अपने दादा और भाई के साथ जा रही थी घर, युवती ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Loot in Surguja, loot with girl
Loot in Surguja, लूट की शिकार युवती व उसका भाई (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत नगर से लगे चंदनई नदी के पास दिनदहाड़े स्कूटी सवार एक युवती से बाइक सवाार 2 नकाबपोशों ने 38 हजार रुपए लूट (Loot with scooty rider girl) लिए। थैले में भरे पैसे लूटने के दौरान अनियंत्रित होकर युवती स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। इधर रुपए लूटने के बाद आरोपी वहां से तेज रफ्तार में फरार हो गए। युवती अपने दादा और भाई के साथ लखनपुर सहकारी बैंक से रुपए निकालने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि जिला सहकारी बैंक से धान विक्रय का बोनस का पैसा निकालकर उसने थैले में रखे थे। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलभिट्ठी महादेवपारा निवासी सविता सिंह पिता सुखदेव सिंह 24 वर्ष 17 जून की दोपहर करीब 12.45 बजे अपने भाई आशीष सिंह और दादा आनंदी राम सिंह के साथ जिला सहकारी बैंक लखनपुर आई थी। बैंक से उसने धान बोनस के मिले 38 हजार रुपए (38 thousand loot) खाते से निकाले।

वहां से तीनों स्कूटी में सवार होकर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर से लगे चंदनई नदी किनारे स्थित अटल परिसर चौक के पास पहुंचे ही थे कि बाइक पर सवार 2 अज्ञात नकाबपोश (Maskmen looted girl) वहां पहुंच गए।

Loot in Lakhanpur, रुपए लुट जाने के बाद उदास बैठा युवती का दादा (Photo- Patrika)

इस दौरान पीछे बैठे युवक ने युवती के हाथों से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और वहां से तेज रफ्तार में फरार हो गए। थैले के अंदर युवती के मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी थे। इस छीनाझपटी में स्कूटी सवार युवती को भी काफ़ी चोंटे आई हैं।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

लूट की शिकार हुई युवती, उसका भाई और दादा लखनपुर थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु किया। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल सका है। इधर 38 रुपए लूट (Loot with girl) लिए जाने से युवती व उसके परिजन काफी दुखी हैं।

Loot case: पूर्व में हो चुकी हैं घटनाएं

लखनपुर जिला सहकारी बैंक से पैसा निकालने वाले भोले-भाले ग्रामीणों को बाइक सवार नकाबपोश निशाना बनाते है। पूर्व में भी ऐसी कोई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद भी आरोपी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का उन्हें कोई डर नहीं रह गया है। यही वजह है कि दिनदहाड़े वे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना में ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी बैंक से ही युवती के पीछे लगे थे।

Updated on:
17 Jun 2026 05:35 pm
Published on:
17 Jun 2026 05:35 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल