अंबिकापुर

Constable Beaten Case: सरगुजा में डायल 112 के आरक्षक को बंधक बनाकर पीटा, फिर रॉड से किया था हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

Constable Beaten: लड़ाई-झगड़े की सूचना पर टीम के साथ पहुंचा था आरक्षक, रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही किया था गिरफ्तार, 4 और दबोचे गए
2 min read
Constable beaten case, Dial 112 constable beaten
Constable beaten case, आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महोरा स्थित आम बगीचा के पास 3 जून की रात लड़ाई-झगड़े की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उन्हें बंधक बना लिया था। समझाइश देने पर एक आरक्षक की उन्होंने पिटाई की और रॉड से जानलेवा हमला (Rod Attack on Constable) कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लुण्ड्रा थाना में पदस्थ आरक्षक रामसाय नागेश वर्तमान में डायल 112 में तैनात है। वह 3 जून की रात करीब 10 बजे आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर के साथ ग्राम महोरा आम बगीचा के पास लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पहुंचा था। मौके पर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे और पुलिस वाहन देखकर भाग गए।

पुलिस टीम जब दो अन्य व्यक्तियों को समझाइश देकर लौट रही थी, तभी कई लोग डंडा और रॉड लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने डायल 112 की टीम को घेर लिया और काफी देर तक बंधक (Policemen hostage) बनाकर रखा।

इसी दौरान आरोपी दिलबर और आकाश ने लोहे की रॉड से आरक्षक बहाल राम (Constable beaten in Lundra) पर हमला कर दिया था, जिससे उसके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। सिर से काफी मात्रा में खून बहने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया था।

इसके बाद चालक डेविड कुजूर और आरक्षक रामसाय नागेश ने बीच-बचाव कर घायल आरक्षक को लुण्ड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की रिपोर्ट पर लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 127, 132, 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Dial 112 Constable Beaten: ये आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी दिलबर, आकाश, अनुक साय पैकरा, अजीत पैकरा व अन्य साथी द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व में प्रकरण के आरोपी अनुक साय पैकरा व अजीत पैकरा को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी थी। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी में दिलबर नागेश उम्र 21 वर्ष निवासी महोरा, संतोष पैकरा उम्र 30 वर्ष निवासी कुदर, लक्ष्मी नारायण उम्र 22 वर्ष निवासी महोरा व आकाश कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी लुण्ड्रा शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
10 Jun 2026 07:36 pm
Published on:
10 Jun 2026 07:36 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका