
अंबिकापुर. सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नचाई स्थित विवेक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 7 मई को 61 हजार 670 रुपए नकद, बाइक व मोबाइल की लूट (Loot in Surguja) हुई थी। 2 बाइक पर सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पेट्रोल पंप का पूर्व कर्मचारी है। उसने अपनी शादी के लिए बिना अनुमति पेट्रोल पंप से 30 हजार रुपए ले लिए थे। इस बात पर संचालक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने रंजिशवश अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी शिवचंदन वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हरता नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पम्प में मैनेजर (Loot in Surguja) के रूप में काम करता है। वह 7 मई को पेट्रोल पंप से हिसाब कर 61 हजार 670 रुपए लेकर अंबिकापुर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नचाई चौक के पास 2 बाइक में 4 नकाबपोश बदमाश ने उसका रास्ता रोक लिया।
इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रहे रुपए, मोबाइल, हिसाब का डायरी व बाइक लूटकर (Loot in Surguja) फरार हो गए। शिवचंदन वर्मा ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 309 (3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी थी।
घटना में आरोपियों (Loot in Surguja) की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने दरिमा से लेकर गांधीनगर अंबिकापुर तक कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से प्राप्त हुलिया मिलान करने पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश, आकाश झारिया, निशांत नगेशिया व एक अन्य के रूप में की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही दुर्गेश उर्फ यश ईमालिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि वह वेदिका पेट्रोल का पूर्व कर्मचारी (Loot in Surguja) रह चुका है। उसने अपनी शादी के लिए पेट्रोल पंप से बिना अनुमति के 30 हजार रुपए ले लिए थे। इसकी जानकारी होने पर संचालक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसी रंजिश के कारण उसने अपने साथी आकाश झारिया, निशांत नगेशिया व एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश उर्फ यश ईमालिया पिता रविंद्र लाल 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली शिव मंदिर के पास अंबिकापुर, आकाश झारिया पिता सुनील राम 20 वर्ष निवासी मिशन चौक अंबिकापुर, निशांत नगेशिया पिता योगेश्वर नगेसिया 20 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अंबिकापुर को गिरफ्तार (Loot in Surguja) कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक व स्कूटी जब्त की है। वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।