अंबिकापुर

Ambikapur News: पढ़ाई से बचने छिप गया 6 वर्षीय बेटा, पुलिस खोजती हुई पहुंची तो मिला पड़ोसी के घर

Ambikapur Missing News: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना, बेटे के गायब हो जाने के बाद परेशान रहे परिजन, सब जगह खोज डाला, लेकिन नहीं मिला, अंत में पहुंचे पुलिस के पास
2 min read
Ambikapur news
Ambikapur missing news, गांधीनगर पुलिस स्टेशन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। पढ़ाई और परीक्षा से हर कोई डरता है। खासकर कुछ बच्चे पढऩे से इतना कतराते हैं कि वे घर से भाग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के गांधीनगर थाना (Ambikapur crime news) क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड से सामने आया है। यहां का रहने वाला एक 6 वर्षीय बालक पढ़ाई करने से बचने के लिए पड़ोसी के घर में जाकर खाट के नीचे छिप गया। इधर परिजन उसे खोजते रहे, नहीं मिलने पर परेशान परिजन गांधीनगर थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बालक की खोजबीन शुरु की गई। अंतत: देर रात बालक पड़ोसी के घर खाट के नीचे छिपा मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।

शहर के मनेंद्रगढ़ रोड निवासी एक व्यक्ति सोमवार की रात करीब 10 बजे गांधीनगर थाने में बदहवास हालत में पहुंचा। उसने कहा कि उसका 6 वर्षीय बेटा रात 8 बजे घर से गायब (Child missing) हो गया है। उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल रहा है। उसकी यह बात सुनते ही पुलिस भी सकपका गई।

पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस की एक टीम शिकायत करने वाले व्यक्ति के घर पहुंचकर वहीं से खोजबीन शुरु की। पुलिस के मोहल्ले में पहुंचने की खबर पर पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए।

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे को पढऩे के लिए कहा गया था, लेकिन वह पढ़ाई से दूर भागता था। इसके बाद पुलिस (Ambikapur police) पड़ोसी के घर पहुंची और खोजबीन की तो वह खाट के नीचे छिपा हुआ था।

Ambikapur child missing: बोला- पढ़ाई के डर से छिपा

पुलिस ने बच्चे को पड़ोसी के घर से बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। जब बच्चे से पूछा गया तो उसने बताया कि पढ़ाई न करना पड़े, इस वजह से वह घर से निकलकर पड़ोसी के घर जाकर छिप गया था। बच्चे के मिल जाने के बाद परिजन समेत पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

बता दें कि इससे पूर्व 14 जुलाई को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway station) से एक 3 वर्षीय बालक गायब हो गया था। उसकी खोजबीन में पुलिस लगी ही हुई थी कि 6 वर्षीय बालक के घर से गायब होने की सूचना मिली। हालांकि रेलवे स्टेशन से गायब बालक लावारिस हालत में मिला था, जिसे गांधीनगर पुलिस ने आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया है।

Updated on:
22 Jul 2026 02:01 pm
Published on:
22 Jul 2026 02:01 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम

Ambikapur News: एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाया, हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस, कलेक्टर से मिलने 100 छात्राएं पहुंची थीं पैदल

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

Ambikapur News: लुधियाना से लाया गया 17 वर्षीय युवराज, 2 ठेकेदार बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार, हुई मौत