अंबिकापुर

Ambikapur Crime News: एआई से पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो और इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, तलाक केस के बीच पति की करतूत

Ambikapur Crime News: तलाक विवाद के बीच पति की करतूत आई सामने, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपना आपत्तिजनक वीडियो देख लिया स्क्रीनशॉट, पति ने किया डिलीट, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
2 min read
Ambikapur crime news, Obscene video, Wife obscene video
Demo pic

अंबिकापुर। आधुनिक तकनीक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित करने का मामला (Ambikapur Crime News) सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पति-पत्नी का इन दिनों तलाक संबंधी मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच पति ने यह कृत्य किया है।

महिला ने कोतवाली थाना में शिकायत (Ambikapur Crime News) दर्ज कराई है कि उसका विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और करीब 2 महीने से तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि 10 मई की सुबह जब उसने इंस्टाग्राम खोला तो उसमें उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर एआई तकनीक के माध्यम से बनाए गए अश्लील वीडियो पोस्ट (Ambikapur Crime News) किए गए थे। इंस्टाग्राम पर अपना अश्लील वीडियो देख उसके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि वीडियो उसके पति की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया है।

Ambikapur Crime News: बदनाम करने किया कृत्य

पीडि़ता का कहना है कि आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने, सामाजिक रूप से बदनाम करने और उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की नीयत से यह कृत्य (Ambikapur Crime News) किया है। शाम तक वीडियो डिलीट कर दिया गया, लेकिन उसके स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य पीडि़ता ने पुलिस को सौंप दिए हैं।

आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज

महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 66 ई और 67 के तहत अपराध दर्ज (Ambikapur Crime News) कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बता दें कि एआई तकनीक का उपयोग इन दिनों काफी बढ़ गया है। इसके फायदे होने के साथ ही कई लोग इसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं। किसी से विवाद के बाद उसका अश्लील फोटो-वीडियो इस तकनीक से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

Published on:
13 May 2026 08:14 pm