अंबिकापुर

Cockroach Janta Party: अब अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी- एवीआरएस,’ जुडऩे लगे यूथ

Cockroach Janta Party: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने पर बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजीत दीपके ने बना डाली थी कॉकरोच जनता पार्टी
2 min read
Cockroach Janta Party, Cockroach Janta Party- AVRS
Cockroach Janta party- AVRS account (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजीत दीपके द्वारा बनाई गई वेबसाइट ‘कॉकरोच जनता पार्टी डॉट ओआरजी’ से 5 दिन में ही 1 करोड़ से अधिक युवा (Cockroach Janta Party- CJP) जुड़ चुके हैं। इसी बीच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी- एवीआरएस’ नाम से वेबसाइट बनाया है। इस वेबसाइट को भी युवा फॉलो कर रहे हैं। एक दिन के भीतर ही इसके 500 से अधिक फॉलोवर्स हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि युवाओं द्वारा अपना फ्रसटे्रशन निकालने के लिए यह मंच बनाया गया है।

बता दें कि 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत (Chief Justice of India) ने कुछ बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच और सिस्टम पर हमला करने वाले कहकर संबोधित कर दिया था। इससे नाराज बोस्टन यूनिवर्सिटी के एक युवक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक वेबसाइट बना डाला।

Cockroach Janta Party main account (Photo- Patrika)

देखते ही देखते इसमें युवा जुडऩे लगे। आलम यह है कि 5 दिन में ही इसमें 1.3 करोड़ फॉलोवर्स हो गए। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party Ambikapur) के 5 मेनिफेस्टो भी हैं।

इनमें मुख्य रूप से कोई भी सीजेआई रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा की मेंबरशिप नहीं पाएगा, कोई नेता यदि पार्टी बदलता है तो उसके 20 साल तक चुनाव लडऩे पर बैन लगे। कैबिनेट में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण मिले समेत अन्य हैं।

Cockroach Janta Party: मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी बनाई कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta party youth) के प्रति युवाओं में बढ़ रहे रुझान को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल के छात्रों ने भी इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी- एवीआरएस बनाया है। इसमें भी युवा जुडऩे लगे हैं। पिछले 24 घंटे में ही इसके 516 से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।

शहर के घड़ी चौक पर कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स (Medical students) पहुंचे थे और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी वेबसाइट के बारे में बताया। छात्रों ने बताया कि धार्मिक मुद्दों को छोडक़र एक नया मुद्दा उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि नेताओं का लक्ष्य केवल वोट लेना नहीं, बल्कि जनता की सेवा होनी चाहिए। एवीआरएस का मतलब उन्होंने रेग्यूलर पढ़ाई को बताया है। उन्होंने वेबसाइट में हैसटैग के साथ आई एम प्राउड कॉकरोच समेत अन्य बातें भी लिखी हैं।

Updated on:
21 May 2026 04:23 pm
Published on:
21 May 2026 04:23 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक