अंबिकापुर

51 दिवंगत नेताओं के स्वागत गेट से गुजरेगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का रोड शो

10 जून को अंबिकापुर में होगा अमित शाह का रोड शो, 25 हजार बाइक की रैली निकालने का लक्ष्य

2 min read
Amit Shah

अंबिकापुर. सीएम की विकास यात्रा के दूसरे चरण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक राजमोहिनी भवन में आयोजित की गई। 10 जून की सुबह 11 बजे से अमित शाह के रोड शो व आमसभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्यता प्रदान करने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं, मोर्चा के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भी लक्ष्य दिया गया।

भाजयुमो जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्वागत 30 हजार बाइक रैली के माध्यम से करेगी। वहीं सभी जिले के अलग-अलग मोर्चे के प्रमुखों को भी आम नागरिकों को इस कार्यक्रम तक लाने की जिम्मेदारी सौपी गई है। 10 जून को पूरे सरगुजा संभाग को भाजपामय बनाने की तैयारी बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें

अमित शाह अंबिकापुर में CM के साथ करेंगे रोड शो, 2 लाख की भीड़ जुटाने का मिला टारगेट


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। 12 बजे रोड शो प्रारम्भ होगा, जो 2 किमी लंबा होगा। रोड शो १ बजे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो जाएगी।

इस दौरान पूरे शहर को सजाने की जिम्मेदारी हम सभी की होगी। इसके लिए 51 जगहों पर स्वागत गेट बनाए जाएंगे जो भाजपा के दिवगंत नेताओं के नाम पर होंगे। उनके कटआउट भी लगाए जाएंगे। इसके साथ 51 जगहों पर स्वागत कार्यक्रम भी होंगे।


युवा मोर्चा को दी बाइक रैली की जिम्मेदारी
पीडब्ल्यूडी मंत्री व विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का आज भी विश्वास स्थापित है। मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के बाद एक विकास खोजो यात्रा निकाली गई। यह दो दिन में समाप्त हो गई। इसके बाद लोगों ने पूछना भी शुरू कर दिया कि यह फोटो वाली यात्रा कहां से शुरू हुई और कहां खत्म हो गई।

यह पता ही नहीं चला लेकिन मुख्यमंत्री की विकास यात्रा निरंतर चल रही है। विकास यात्रा चुनाव तक सम्पन्न नहीं होगी। मुख्यमंत्री बारिश के बाद जुलाई-अगस्त में फिर लोगों के बीच रहेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजयुमो के पांच जिला के अध्यक्षों को बाइक रैली निकालकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले से 5000 बाइक लेकर कार्यकर्ता उपस्थित होने चाहिए। प्रत्येक बाइक में दो कार्यकर्ता हों। इसका ध्यान रखें। उन्होंने इस दौरान कहा कि रोड शो के दौरान कहीं भी यात्रा रूकेगी नहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पुष्प की पंखुड़ी अलग-अलग कर लें। क्योंकि कुछ लोग पुष्प को हाथ में लेकर निशाना लगाते हैं।

ये भी पढ़ें

तपती गर्मी में घूम-घूमकर मुसाफिरों को शरबत और ठंडा पानी पिला रहा ये जोड़ा- देखें Video
Published on:
03 Jun 2018 08:39 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी