अंबिकापुर

Ambikapur Roads: महापौर बोलीं- सांसद-मंत्री की भी नहीं सुन रहे अधिकारी, कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम, तब शुरु हुआ सडक़ों का डामरीकरण

Ambikapur Roads: कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री व सांसद की पहल पर हरकत में आया विभाग, महामाया चौक से स्कूल रोड होते हुए रामानुजगंज रोड तक शुरु हुआ काम
2 min read
Ambikapur roads, road construction in Ambikapur
Road construction start (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे की हालत जर्जर (Ambikapur Roads) हो चुकी है। इसे लेकर जनता में भी लंबे समय से आक्रोश नजर आ रहा था। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सडक़ पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं 3 दिन पूर्व महापौर मजूषा भगत ने भी कड़े तेवर दिखाए थे। उन्होंने कहा था कि सांसद से लेकर मंत्री तक बात नहीं सुन रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद शहर के महामाया चौक से स्कूल रोड होते हुए रामानुजगंज रोड तक शनिवार से सडक़ मरम्मत और डामरीकरण का काम शुरु कराया गया।

दरअसल, नगर निगम सीमा के भीतर नेशनल हाइवे की सडक़ें पूरी तरह उखड़ चुकी थीं। खासकर स्कूल रोड में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे (Road accident) हो रहे थे। सडक़ की खराब स्थिति को लेकर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की लगातार किरकिरी हो रही थी।

Congressmen protest for road repairing (Photo- Patrika)

महापौर मंजूषा भगत ने 3 दिन पूर्व नाराजगी जताते हुए कहा था कि अधिकारी मंत्री और सांसद की भी नहीं सुन रहे हैं, अब उन्हें उग्र रूप दिखाना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस ने भी शुक्रवार को सडक़ की दुर्दशा के विरोध (Congressmen protest) में महामाया चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। कांग्रस ने भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

मंत्री के आश्वासन के बाद काम शुरु

नेशनल हाइवे (National Highway) के अधिकारियों के अनुसार सोनपुर से रामानुजगंज नाका तक पहले डामरीकरण और पैच रिपेयरिंग का कार्य कराया गया था। करीब 70 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए भेजा गया, लेकिन भुगतान नहीं होने से ठेकेदार ने आगे का काम रोक दिया था। बताया जा रहा है कि मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज की पहल के बाद अधिकारियों और ठेकेदार के बीच सहमति बनी। भुगतान का आश्वासन मिलने पर अब दोबारा काम शुरु कर दिया गया है।

Road construction start in School road (Photo- Patrika)

नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत

इधर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने सडक़ मरम्मत (Road repairing) कार्य शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को लेकर कांग्रेस सडक़ पर उतरी थी। साथ ही शहर में सफाई और बिजली व्यवस्था सुधारने की भी मांग की।

Ambikapur Roads: वार्डों की अंदरूनी सडक़ें भी खस्ताहाल

शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाइवे-43 की जर्जर हालत को प्रमुख मुद्दा बनाया गया था। महामाया चौक से गुरुनानक चौक तक सडक़ (Ambikapur roads condition) की स्थिति बेहद खराब थी। इसके अलावा बाबूपारा, विशुनपुर, नमनाकला, नवापारा, बौरीपारा और दर्रीपारा सहित कई वार्डों की अंदरूनी सडक़ें भी खस्ताहाल हैं।

इन सडक़ों की भी मरम्मत की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सडक़ निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम शुरु नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

Updated on:
23 May 2026 08:49 pm
Published on:
23 May 2026 08:49 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई