अंबिकापुर

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर संघ ने की पुनर्विचार करने की मांग, कहा- आदेश से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित
2 min read
Attachment canceled
Attachment order by health department (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. स्वास्थ्य सचिव ने एक दिन पूर्व ही प्रदेशभर के अस्पतालों से अधिकारी-कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश जारी किया था। आदेश पत्र (Attachment canceled) आते ही स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। उनका कहना है कि अटैचमेंट समाप्त करने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगीं। उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर इस आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों में लगभग 35 से 40 प्रतिशत पद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों (Attachment canceled) के खाली हैं। ऐसे में कई संस्थानों में कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए आवश्यकता के अनुसार और जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर कर्मचारियों का संलग्नीकरण किया गया है।

संघ का कहना है कि यदि सभी संलग्नीकरण एक साथ समाप्त (Attachment canceled) कर दिए गए तो कई स्वास्थ्य संस्थानों में काम प्रभावित होगा और आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में परेशानी होगी।

जहां आवश्यक नहीं, वहीं से हटाएं

संघ ने सुझाव दिया है कि जिन संस्थानों में स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारी पदस्थ हैं या जहां संलग्नीकरण की आवश्यकता नहीं है, वहीं से कर्मचारियों को हटाया (Attachment canceled) जाए। साथ ही संस्था प्रमुखों से आवश्यकता की जानकारी लेकर ही कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

Attachment canceled: संयुक्त संचालक से की ये मांग

संघ ने संलग्नीकरण आदेश (Attachment canceled) का विरोध करते हुए जनहित में आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को लिखे पत्र में कहा है कि रिक्त पदों पर भर्ती होने तक संलग्नीकरण व्यवस्था जारी रखना आवश्यक है, अन्यथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

आदेश में ये लिखा

16 मार्च को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा द्वारा सभी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को आदेश जारी किया गया था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश (Attachment canceled) का हवाला दिया गया।

आदेश में लिखा गया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 12 मार्च को विधानसभा में मूल पदस्थापना से अन्यत्र अस्पतालों में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाने की घोषणा की थी। इसी के तहत यह आदेश पारित किया गया।

Updated on:
17 Mar 2026 08:47 pm
Published on:
17 Mar 2026 08:47 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत