अंबिकापुर

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur Crime: अंबिकापुर के घुटरापारा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद किया गया हमला, महिला व उसके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को ले जाया गया अस्पताल, बेटे को आईसीयू में किया गया है भर्ती
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2026, 1:48 PM IST
Attack on mother-son and DSP
Ambikapur Crime News, धारदार हथियार के हमले में घायल महिला व डीएसपी की कार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में गुरुवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद एक पक्ष के 4-5 लोगों मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला (Attack with Sharp Weapon) कर दिया। हमले में महिला व उसके नाबालिग बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घायल महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। इधर रात करीब 10 बजे एसडीओपी ग्रामीण के साथ भी गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल युवकों ने मारपीट की। उन्होंने डीएसपी की कार में तोडफ़ोड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है।

अंबिकापुर के खैरबार रोड घुटरापारा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम किया जा रहा था। मोहल्ले में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान महिला मंजू गुप्ता व उसके नाबालिग बेटे ने डीजे का साउंड (DJ sound) कम करने कहा तो उनपर आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उन पर कैंची से हमला किया गया है।

Ambikapur Crime News, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची घायल महिला(Photo- Patrika)

हमले में महिला व उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के हाथ कट गया है, वहीं नाबालिग को गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती (Serious injured) कर इलाज किया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट घायल महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके बेटे व उसपर गुड्डू गुप्ता समेत अन्य ने हमला किया है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

DSP Beaten: डीएसपी से हुई मारपीट, कार में तोडफ़ोड़

इधर सरगुजा जिले के दरिमा थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे (DSP Nishant Kurrey) के साथ भी गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल युवकों ने मारपीट की। युवकों ने उनके कार के शीशे तोडऩे के अलावा वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि डीएसपी ड्यूटी से अंबिकापुर लौट रहे थे। इस दौरान अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी के आस-पास गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गांव के लोग जा रहे थे।

Ambikapur Crime News, डीएसपी की कार में हुई तोडफ़ोड(Photo- Patrika)

इस दौरान पूरा रास्ता जाम था। इसमें डीएसपी की गाड़ी भी फंस गई थी। जब उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से साइड देने का तो वे डीएसपी से उलझ गए। फिर उन्होंने उनसे मारपीट शुरु कर दी। युवकों ने उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है।

Updated on:
25 Sep 2026, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी