अंबिकापुर

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Huge Hemp Seized in Chhattisgarh: पाउडर के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे अंतरराज्यीय तस्कर, 10 करोड़ से अधिक है कीमत, हर बार ओडिशा से ही होती है गांजे की सप्लाई, लेकिन इसे रोकने में दोनों राज्यों की पुलिस नाकाम

2 min read
Huge hemp seized, Hemp smuggling in truck
Huge hemp seized, बसंतपुर पुलिस गांजा और आरोपियों के साथ (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित धनवार चेकपोस्ट पर बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने शुक्रवार की अलसुबह 1 ट्रक गांजा (Police caught 1 truck hemp) पकड़ा है। गांजे को ओडिशा से लाया जा रहा था। गांजे को पाउडर की नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था, यह देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने जब ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो इसमें करीब 50 बोरियों में भरा गांजा मिला। ट्रक में 1941.110 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 10 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस गांजे की तौल करा रही है। वहीं पुलिस ने गांजा तस्करों के सरगना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी लोकेश व उसके साथी आमिर को गिरफ्तार किया है। लोकेश ट्रक का मालिक भी है। वह 6 करोड़ की गांजा तस्करी के मामले में 5 महीने से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश बलरामपुर पुलिस को थी।

बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले ओडिशा के बलांगिर से ट्रक में गांजा भरकर लाया जा रहा था, जिसे बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा था। गांजे की कीमत 6 करोड़ रुपए थी। इस मामले में भी लोकेश (Hemp Smuggler) का हाथ था। पुलिस को उसकी तलाश थी, इस वजह से पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रैकिंग पर लगा रखा था।

इस बार फिर लोकेश ओडिशा से अपने ट्रक में गांजा भरकर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस को इसकी पुख्ता जानकारी लग चुकी थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीयू-9078 तेजी से छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बलरामपुर जिला स्थित धनवार चेक पोस्ट को पार करने लगा।

यह देख वहां तैनात बसंतपुर पुलिस ने ट्रक (Truck full of Hemp) को रुकवाया। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गांजे के अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना लोकेश बैठा मिला। इस पर पुलिस ने लोकेश और ट्रक चला रहे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी आमिर को हिरासत में ले लिया।

पाउडर के नीचे छिपाकर रखा था गांजा

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के निचले हिस्से में बोरियों में भरकर गांजा रखा गया था। पुलिस को गुमराह करने शातिर तरीके से गांजे की बोरियों के ऊपर कोई पाउडर भरा गया था। फिर पुलिस ने गांजे की बोरियों को ट्रक से निकाला तो करीब 50 बोरियों में गांजा भरा मिला।

Police seized 1 truck hemp, गांजे की तौल करा रही पुलिस (Photo- Patrika)

पुलिस ने जब गांजे की तौल कराई तो 1941 किलो निकला। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hemp seized: हर बार ओडिशा से ही लाया जाता है गांजा

गांजे की इतनी बड़ी खेप का ओडिशा से कनेक्शन निकला है। अंतरराज्यीय सरगना लोकेश इसे ओडिशा से ही ला रहा था। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की पुलिस ने अब तक जितना गांजा पकड़ा है, लगभग सभी का ओडिशा कनेक्शन निकला है। हर बार ओडिशा से ही बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जाती है।

यह जानते हुए भी दोनों राज्यों की सरकारें और पुलिस मिलकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं। यह भी अपने आप में एक सवाल है। सिर्फ तस्करों को पकडक़र मामले की इतिश्री कर ली जाती है।

Updated on:
12 Jun 2026 02:15 pm
Published on:
12 Jun 2026 02:10 pm