अंबिकापुर

Big incident: नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर से आई थी अंबिकापुर, बचाने उतरा मामा भी डूबा

Big incident: नहाने के दौरान मामा-भांजी हुए हादसे का शिकार, परिवार के साथ नदी में नहाने गए थे सभी, मामा के दोनों बच्चे भी डूब रहे थे लेकिन उन्हें उसने किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन भांजी को बचाने के दौरान डूब गया
2 min read
Big incident
Vineet Soni and Simmi Soni (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबने (Big incident) से मौत हो गई। भांजी रायपुर से अपनी मां के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने नानी के घर अंबिकापुर आई थी। शनिवार को वह अपने मामा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान मामा-भांजी हादसे का शिकार हो गए। मामा-भांजी की मौत से परिवार व घुटरापारा मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

सिम्मी सोनी पिता ईश्वर सोनी उम्र 11 वर्ष रायपुर की रहने वाली थी। वह अपनी मां के साथ गर्मी छुट्टी में नानी के घर शहर के घुटरापारा स्थित चांदनी चौक आई थी। शनिवार की दोपहर मामा विनीत सोनी उम्र 37 वर्ष व घर के अन्य सदस्यों के साथ मणिपुर थाना क्षेत्र के मेन्ड्राकला स्थित नदी (Big incident) में नहाने गए थे।

Vineet soni (Photo- Patrika)

सभी नदी में नहा रहे थे। इस दौरान सिम्मी व विनीत सोनी के बेटा और बेटी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। विनीत ने किसी तरह अपने दोनों बच्चों को बचाकर नदी से बाहर निकाल लिया। फिर वह भांजी को बचाने नदी में उतरा, तब तक सिम्मी नदी में डूब चुकी थी। इधर गहरे पानी में चले जाने से विनीत की भी डूबकर मौत (Big incident) हो गई।

Big incident: निजी अस्पताल में मृत घोषित

मामा-भांजी के डूबने (Big incident) से साथ नहाने गए परिवार के अन्य सदस्यों के बीच चीख-पुकार मच गयी। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी।

Simmi soni who drowned in river (Photo-Patrika)

पुलिस ने गांव वालों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरोंं ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामा-भांजी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
25 Apr 2026 08:24 pm
Published on:
25 Apr 2026 08:24 pm
Also Read
View All
Floriculture in Chhattisgarh: सास-बहू की जोड़ी ने खिलाए सफलता के फूल, एक एकड़ में फूलों की खेती से बदली परिवार की तस्वीर

Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए