अंबिकापुर

Big incident: दीवार ढहने से दब गईं मां-बेटी, मासूम की मौत, इसी साल स्कूल में हुआ था दाखिला, पहुंचे विधायक

Big incident: स्कूल भेजने के लिए बेटी को लेकर घर लौट रही थी मां, इसी दौरान हो गया हादसा, विधायक ने एंबुलेंस से मां-बेटी को भिजवाया अस्पताल
2 min read
Big incident
Wall collapsed, MLA and police reached on the spot (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा में गुरुवार की सुबह पड़ोसी की दीवार गिरने से वहां से गुजर रही महिला व उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी दब गईं। हादसे (Big incident) के बाद गांव वालों ने दोनों को मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर विधायक भी मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां मासूम ने दम तोड़ दिया, जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला अपनी बेटी को स्कूल भेजने के लिए लेकर घर आ रही थी। इसी साल बेटी का स्कूल में दाखिला कराया गया था।

ग्राम लहपटरा मंदिरपारा निवासी पार्वती राजवाड़े पति कृपाल राजवाड़े गुरुवार की सुबह 9 बजे अपनी 6 वर्षीय बेटी रिया को स्कूल भेजने के लिए लेने गांव के ही बाजारपारा स्थित मायके गई थी। बेटी को लेकर लौटते समय रिश्तेदार शंभू राजवाड़े की घर की करीब 12 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई।

Police on the spot (Photo- Patrika)

इससे दीवार के नीचे मां-बेटी दब (Big incident) गईं। बेटी पूरी तरह से दबी थी, जबकि मां का सिर्फ सिर नजर आ रहा था। मौके पर पहुंचे महिला के ससुर आलम साय सहित अन्य ग्रामीणों ने मलबे में दबी मां-बेटी निकालने का काम शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद गंभीर हालत में दोनों को बाहर निकाला गया।

Big incident: विधायक ने भिजवाया अस्पताल

मामले (Big incident) की सूचना मिलते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल गांव में पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को संजीवनी 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

Ambikapur MLA on the spot (Photo- Patrika)

उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार व सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 10.30 बजे बालिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि पार्वती के कमर और जांघ का हिस्सा बुरी तरह से टूट चुका है, उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी वर्ष से स्कूल जा रही थी रिया

मृत बालिका के पिता ने बताया के रिया (Big incident) का इसी वर्ष उन्होंने गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पहली में दाखिला कराया था। उसने बताया कि शंभू राजवाड़े के घर की दीवार तेज बारिश में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

उसे यह नहीं पता नहीं था कि स्कूल भेजने के लिए बच्ची को लेने जा रही मां-बेटी के लिए यह दीवार काल साबित हो जाएगी। घटना (Big incident) से पूरा परिवार सदमे में है।

Updated on:
14 Aug 2025 07:33 pm
Published on:
14 Aug 2025 06:59 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट