अंबिकापुर

Ambikapur Bikers Gang: गांधी स्टेडियम में बाइकर्स गैंग ने मचाया हुड़दंग, Video आया सामने, लोग बोले- इन पर होनी चाहिए कार्रवाई

Ambikapur bikers gang video viral: शहर के महात्मा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक सवार युवकों ने मचाया हुड़दंग, तेज आवाज में दौड़ाते रहे बाइक
2 min read
Bikers gang terror in Ambikapur
Ambikapur Bikers gang, गांधी स्टेडिमय में उत्पात मचाता बाइकर्स गैंग (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। शहर समेत जिलेभर में बाइकर्स गैंग (Bikers gang) आतंक मचा रहे हैं। ये शहर की सडक़ों पर स्पोट्र्स बाइक, बुलेट समेत अन्य बाइक दौड़ाकर तथा उनसे तेज आवाज निकालकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं। कई बार उनके चक्कर में लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे इन बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठती रही है। इसी बीच 15 अगस्त को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में बाइकर्स गैंग ने हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल पर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब लोग इन बाइकर्स की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

15 अगस्त को शहर समेत जिलेभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इधर शहर के हृदयस्थल स्थित गांधी स्टेडियम का एक गेट लोगों के घूमने के उद्देश्य से खोला गया था। गेट खुला देख दर्जनभर से अधिक बाइकर्स गैंग महंगी स्पोट्र्स व अन्य बाइक लेकर यहां घुस गए और इसके बाद स्टेडियम (Bikers gang in Ambikapur stadium) में तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर हुड़दंग मचाया।

बाइकर्स गैंग बाइक की साइलेंसर और हॉर्न बजाते हुए तथा तेज एक्सीलरेटर में स्टेडियम के भीतर चक्कर लगाते रहे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहरवासी इन बाइकर्स के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्टेडियम खेलने का है स्थान, बाइक दौड़ाने का नहीं

लोगों का कहना है कि गांधी स्टेडियम में खिलाड़ी प्रैक्टिस के अलावा मैच खेलने आते हैं। शहर में वैसे भी खेल मैदानों की कमी है। यदि बाइकर्स के लिए स्टेडियम खुला रहेगा तो जल्द ही स्टेडियम (Gandhi Stadium Ambikapur) बदहाल हो जाएगा। इसके अलावा सुबह-शाम यहां लोग टहलने आते हैं। हालांकि दोपहर में ज्यादा लोग स्टेडियम में मौजूद नहीं थे, लेकिन जिस तरह से बाइकर्स ने वहां उत्पात मचाया, उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Ambikapur Bikers gang, बाइकर्स गैंग का वीडियो वायरल (Photo- Video grab)

Bikers gang in Mainpat: मैनपाट में भी बाइकर्स गैंग ने मचाया था उत्पात

करीब महीनेभर पूर्व ही मैनपाट में बाइकर्स गैंग (Bikers gang news) का उत्पात मचाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मीडिया में खबरें चलने के बाद पुलिस ने करीब 150 बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की थी, साथ ही उन्हें चेतावनी दी थी कि भविष्य में ऐसा वे न करें। बता दें कि अंबिकापुर के खेल मैदानों में बाइक-कार से युवाओं द्वारा स्टंट करना आम बात हो गई है।

Updated on:
16 Aug 2026 02:09 pm
Published on:
16 Aug 2026 02:09 pm