अंबिकापुर

Blind murder: रुपए लेन-देन के विवाद में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Blind murder: 2 युवकों को जेल जबकि नाबालिग को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह, लाश मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2026, 8:04 PM IST
Blind murder
Murder accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर से लगे ग्राम भकुरा में 4 मार्च की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान गांव के ही सुटुल राम के रूप में की गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। कोतवाली पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरु की तो रुपए के लेन-देन के विवाद में वारदात (Blind murder) को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने गांव के ही 2 युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तीनों ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 2 युवकों को जेल जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भकुरा निवासी सुटुल उम्र 25 वर्ष की लाश 4 मार्च की सुबह गांव के ही हैंडपंप के पास मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले (Blind murder) की जांच की। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे। हत्या की आशंका पर पुलिस मामले में विवेचना शुरू की।

विवेचना में पता चला की 3 मार्च की रात से 4 मार्च की सुबह के बीच मृतक का अजय पैकरा, छत्रपाल और एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे, हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट कर से गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे युवक की मौत (Blind murder) हो गई थी।

Blind murder: दोनों आरोपी जेल दाखिल

पुलिस ने हत्या (Blind murder) के मामले का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया। 5 मार्च को पुलिस ने आरोपी अजय पैकरा उर्फ जर्रा (19) और छत्रपाल (20) निवासी भकुरा चट्टीपारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को धारा 103 व 3(5) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शमिल एक नाबालिग किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Updated on:
6 Mar 2026, 8:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत