अंबिकापुर

Bolero accident: तेज रफ्तार बोलेरो पुलिया के नीचे गिरी, कपड़ा व्यवसायी की मौत, 3 की हालत गंभीर

Bolero accident: बाजार से कपड़ा बेचकर लौटने के दौरान परिचित युवकों के साथ बोलेरो में हो गया था सवार, 1 घायल को रेफर किया गया रायपुर

less than 1 minute read
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंबिकापुर। कोरबा जिले के मोरगा बाजार से कपड़े बिक्री कर बोलेरो से लौट रहे एक व्यवसायी की सडक़ हादसे में मौत हो गई। दरअसल तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे (Bolero accident) में कपड़ा व्यवसायी समेत 4 लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां कपड़ा व्यवसायी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 घायलों में एक की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा निवासी पनमेश्वर बाजार में घूम-घूमकर कपड़ा बेचता था। बुधवार को वह चंद्र प्रकाश यादव के साथ बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 7460 में कपड़ा बेचने के लिए मोरगा बाजार गया था। बाजार कर वापस लौटते समय परिचित मिथलेश और अरविन्द मिले, जो इनके साथ बोलेरो (Bolero accident) में सवार हो गए।

ये भी पढ़ें

Girl’s student unconscious: परीक्षा के दौरान 11 छात्राएं अचानक स्कूल में गिरकर हुईं बेहोश, 8 अस्पताल में भर्ती, सामने आई ये वजह

मोरगा से आगे पुलिया के पास बोलेरो से चालक चंद्रप्रकाश का नियंत्रण हट गया और वाहन पुलिया के नीचे गिर गई। राहगीरों की मदद से सभी को वाहन (Bolero accident) से बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रवाना किया गया। यहां पनमेश्वर को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Bolero accident: 3 घायलों में 1 रायपुर रेफर

इधर मिथलेश की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रायपुर रिफर कर दिया है। चालक चंद्रप्रकाश का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार चल रहा है। अरविन्द को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने मृतक के शव (Bolero accident) को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें

Man died due to cold: 5 डिग्री से नीचे पहुंचा अंबिकापुर का पारा, ठंड से 1 व्यक्ति की मौत, अकड़ गया था शरीर
Published on:
11 Dec 2025 08:45 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…