अंबिकापुर

Burnt alive: आग से झुलसी महिला की मौत, मां बोली- दामाद ने पेट्रोल डालकर बेटी को जिंदा जलाया

Burnt alive: शिकायत पर पुलिस कर रही है मामले की जांच, आग से झुलसी महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Burnt alive
dead woman relatives (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसुली में आग से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना (Burnt alive) के बाद मायके पक्ष ने महिला के पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। जबकि पति का कहना है कि वह घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शहर से लगे ग्राम हसुली निवासी हिमांशी 21 वर्ष की शादी करीब 4 वर्ष पहले रामलाल से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। गुरुवार को हिमांशी आग (Burnt alive) से झुलस गई थी।

परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत (Burnt alive) के बाद उसकी मां सुशीला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने पेट्रोल डालकर बेटी को आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

Burnt alive: पति का है ये कहना

वहीं पति रामलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय वह गांव में घूमने गया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आग से जल गई है। इसके बाद वह घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
06 Mar 2026 08:44 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:44 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा