अंबिकापुर

Bus accident update: Video: बस हादसे में 7 पहुंची मृतकों की संख्या, इनमें 4 महिला व 2 पुरुष शामिल, 32 गंभीर घायल गुमला रेफर

Bus accident update: झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसाघाट मोड़ पर पलट गई तेज रफ्तार बस, छत्तीसगढ़ बार्डर से लगा हुआ है घटनास्थल
2 min read
Bus accident update
Condition after bus accident (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/कुसमी। सगाई (लोटा पानी) कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर के पिपरसोत गांव से 93 ग्रामीण किराए की स्कूल बस से रविवार की दोपहर झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ जा रहे थे। इसी बीच बस महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे (Bus accident update) में 4 महिला समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 87 घायल हो गए। घटनास्थल छत्तीसगढ-झारखंड बॉर्डर से लगा हुआ है। सूचना मिलते ही महुआडांड़ व सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पतालों में भर्ती कराया। इनमें से 32 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए गुमला रेफर कर दिया गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरसोत निवासी 93 महिला-पुरुष व बच्चे सगाई की रस्म (लोटा-पानी) अदा करने रविवार की दोपहर झारखंड के महुआडांड़ के लिए बस (Bus accident update) से निकले थे। बस ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की है, जिसे ग्रामीणों ने किराए पर लिया था।

बस झारखंड के लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना अंतर्गत ओरसाघाट मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार के कारण रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे (Bus accident update) में 4 महिला समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि 87 लोग घायल हो गए। बस हादसे (Bus accident update) की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के अलावा महुआडांड़ व सामरी पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को महुआडांड अस्पताल में भर्ती कराया।

Bus accident update: ये हैं मृतक

बस हादसे (Bus accident update) में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें शांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामति देवी, सुखना भुइयां, विजय भुइयां व एक अन्य शामिल हैं। जबकि 86 घायलों को महुआडांड़ एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Injured on the spot in bus accident (Photo- Patrika)

32 गंभीर घायल भेजे गए गुमला

हादसे में 86 घायलों में से 32 गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से गुमला के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यहां से उन्हें रिम्स रांची रेफर किए जाने की बात कही जा रही है। हादसे (Bus accident update) की खबर मिलते ही पिपरसोत गांव में शोक का माहौल हैं। लोग अपने परिजनों से मिलने घटनास्थल पहुंचे थे।

Updated on:
18 Jan 2026 08:38 pm
Published on:
18 Jan 2026 07:27 pm
Also Read
View All
Ambikapur Road Accident: एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने युवक को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ, बाइक के उड़े परखच्चे

Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार