अंबिकापुर

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Surguja crime: सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक दिनदहाड़े हुए थे उठाइगीरी के शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपियों का चेहरा, लेकिन अब तक नहीं पकड़ पाई है पुलिस
2 min read
1 crore jewellery lifting case
Surguja crime news, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे व्यापारी (Photo- Patrika)

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक 26 जुलाई की दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी की उठाइगीरी (1 crore jewellery lifting) का शिकार हो गए थे। वे अपनी स्कूटी पर जेवरात से भरा बैग रखकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इस घटना को 20 दिन बीच चुके हैं। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना को काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने से सराफा व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित सराफा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के सदस्यों ने थाना परिसर के सामने में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है।

इस संबंध में सीतापुर के व्यापारियों का कहना है कि इस बड़ी वारदात (Crime in Sitapur) के बाद उन्होंने एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए जेवरात की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया, लेकिन समय बीतने के बाद भी मामले में कोई ठोस सफलता सामने नहीं आई।

Surguja crime news, श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स जहां से हुई थी उठाइगीरी (Photo- Patrika)

व्यापारी संघ का कहना है कि 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी की उठाइगीरी जैसी गंभीर घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उठाइगीरी (Lifting) की घटना के बाद नगर में चोरी की 2 और वारदात हो चुकी है। इसके आरोपी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Businessmen protest: मांगे पूरी होने तक देंगे धरना

व्यापारियों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे धरने पर बैठे रहेंगे। व्यापारियों के इस कदम से पुलिस महकमे पर भी दबाव बढऩे लगा है। व्यापारी इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज स्पष्ट नजर आ रही है, इसके बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। यह पुलिस की सूचना तंत्र पर भी सवाल है।

Updated on:
10 Aug 2026 08:36 pm
Published on:
10 Aug 2026 08:36 pm
Also Read
View All
Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत