अंबिकापुर

Car accident: Video: एनएच पर डीजल टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 1 युवक की मौत, 2 महिला समेत 4 घायल

Car accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, सूरजपुर जिले के मस्जिदपारा के बताए जा रहे कार सवार
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2025, 4:38 PM IST
Car accident
Accidental car (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार की डीजल टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत (Car accident) हो गई, जबकि 2 महिला समेत 4 घायल हो गए। कार सवार सूरजपुर जिले के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरु की।

सूरजपुर जिले के मस्जिदपारा निवासी अजहर शेख उर्फ जुगनू 34 वर्ष, तौकीर 26 वर्ष, शेख अब्दुल्ला उर्फ पंकज 37 वर्ष, सबाना शेख व साबिया शेख एक ही परिवार के सदस्य हैं। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे ये सभी अपनी अल्टो कार में सवार होकर इलाज के लिए बिलासपुर (Car accident) जा रहे थे।

वे करीब 11.30 बजे कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 पर ग्राम तानाखार के पास पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे डीजल टैंकर से कार की भिड़ंत 9Car accident) हो गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार अजहर शेख उर्फ जुगनू की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अन्य घायल हो गए। कार (Car accident) तौकीर चला रहा था। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी व तारा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया।

कार को काटकर निकाला गया तौकीर

हादसे में कार (Car accident) चला रहा तौकीर ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर बाहर निकाला गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना सूरजपुर के मस्जिदपारा में अन्य परिजनों को हुई तो उनमें हडक़ंप मच गया। फोन से उन्होंने घायलों का हाल-चाल लिया। मृतक की 4 वर्ष व 2 वर्ष की बेटियां हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया।

Police on the spot

Car accident: वाहनों की लगी भीड़

हादसे (Car accident) के बाद नेशनल हाइवे पर घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार व टैंकर को सडक़ से हटाकर आवागमन शुरु कराया। हादसे का कारण कार द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

Updated on:
20 Dec 2025, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी