अंबिकापुर

Car accident: Video: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 3 लड़कियों को मारी टक्कर, फिर विद्युत खंभे से टकराई, 7 घायल

Car accident: अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे चंपा नाला के पास हुआ हादसा, घायल 3 किशोरियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, वहीं अन्य का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Accidental car (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दरिमा रोड पर शहर से लगे चंपा नाला के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहीं 3 लड़कियों को टक्कर मार दी, फिर विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। हादसे (Car accident) में तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़कियों की उम्र 15-16 वर्ष है। वहीं कार सवार 4 लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

हादसा अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर शहर से लगे चंपा नाला के पास की है। तीनों लड़कियां पैदल अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार (Car accident) क्रमांक सीजी 10 बीएच 5525 ने लड़कियों को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें

Big incident: Video: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में नहाने उतरे 2 मासूम छात्रों की डूबकर मौत, तीसरा भाग गया घर, हॉस्टल से आए थे घर

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़कियों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे (Car accident) के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

Injured girls (Photo- Patrika)

घायल लड़कियों में मानिकप्रकाशपुर लिमपारा निवासी जयंती कोरवा (15) तथा चंपा नाला के पास निवासी साक्षी पाण्डेय (15) और उर्मिला नागेश (16) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में महिला, पुरुष और बच्चे समेत 4-5 लोग सवार थे। हादसे में कार सवारों (Car accident) को भी चोटें आई है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Car accident: मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली व मणिपुर पुलिस ने मामले (Car accident) की जांच की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन मंगवाकर घटनास्थल से हटवाया और दुर्घटना में घायल तीनों लड़कियों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची। सीएसपी ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें

Murder case: जिस बेटे को जन्म दिया, उसी ने पत्थर से कुचल दिया मां का सिर, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Updated on:
27 Aug 2025 07:21 pm
Published on:
27 Aug 2025 07:17 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…