अंबिकापुर

Car Crushed 2 Youth Video: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को रौंदा, हवा डलवाने के दौरान हादसा, सडक़ पर शव रखकर चक्काजाम

Car Crushed 2 Youth: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर शहर से लगे सांड़बार स्थित टायर दुकान के सामने हुआ हादसा, कार में हवा डलवा रहा था सवार, जबकि दुकान का कर्मचारी डाल रहा था हवा
2 min read
Car accident, Car accident in Ambikapur, Car crushed 2 youth

अंबिकापुर. एनएच-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग (Car Crushed 2 Youth) स्थित शहर से लगे सांड़बार बैरियर के पास रविवार की शाम को एक कार सवार सडक़ किनारे टायर में हवा डलवा रहा था। जबकि दुकान का कर्मचारी हवा डाल रहा था। इसी बीच लखनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सोमवार को परिजन व स्थानीय लोगों ने सडक़ पर शव रखकर एनएच पर चक्काजामा कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया। मुआवजे व आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

मणिपुर थाना से आगे सांड़बार बैरियर के पास तस्लीम नामक व्यक्ति की टायर दुकान है। दुकान में तस्लीम का भतीजा मो. कामरान पिता मो. नसीम उम्र 20 वर्ष (Car Crushed 2 Youth) काम करता था। रविवार की शाम करीब 7.30 बजे शो-रूम से काम कर मणिपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम सुन्दरपुर निवासी अनिल गढ़वाल पिता अमर साय 25 वर्ष अपनी कार लेकर सांड़बार स्थित टायर दुकान में हवा डलवाने पहुंचा।

दुकान का कर्मचारी कामरान टायर में हवा डाल रहा था। जबकि अनिल गढ़वाल पास में ही खड़ा था। इसी बीच लखनपुर की ओर से तेज रफ्तार में सफेद रंग की अज्ञात कार दोनों को रौंदते (Car Crushed 2 Youth) हुए निकल गई।

Relatives protest on the road (Photo- Patrika)

कार दोनों को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। इससे दोनों लहूलुहान हालत में सडक़ पर ही तड़पने लगे। यह देख टायर दुकान मालिक दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने दोनों को मृत (Car Crushed 2 Youth) घोषित कर दिया।

कार लेकर चालक फरार

दुर्घटना (Car Crushed 2 Youth) के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रफ्तार इतना तेज थी कि लोग उसका नंबर भी नहीं देख पाए। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Car Crushed 2 Youth: शव रखकर किया चक्काजाम

दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। दोनों मृतक (Car Crushed 2 Youth) सांड़बार व सुन्दरपुर के हैं, जो कि एनएच से लगा हुआ है। इसके बाद परिजन व स्थानीय लोगों ने शव को सडक़र पर रखकर एनएच को जाम कर दिया।

लोगों ने सडक़ पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही बेकाबू स्कॉर्पियों ने 3 महिलाओं को रौंद दिया था।

कैमरा लगाने व बैरिकेडिंग की मांग

चक्काजाम (Car Crushed 2 Youth) की सूचना पर नायब तहसीलदार जयस कंवर व मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने कार चालक की पहचान कर गिरफ्तार करने और मुआवजे दिलाने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने एनएच पर कैमरा लगाने, बैरिकेटिंग कर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की भी मांग रखी। नायब तहसीलदार व पुलिस द्वारा अश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

Updated on:
18 May 2026 08:45 pm
Published on:
18 May 2026 08:39 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ