अंबिकापुर

Ambikapur Crime: बाइक सवार 3 युवकों ने कार को मारी टक्कर, विरोध पर दोस्तों को बुलाया, फिर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा

Ambikapur Beaten case: शहर से लगे ग्रामीण इलाके में कार से घूमने गए 2 युवकों पर करीब 10 युवकों ने किया हमला, एक युवक को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
Beaten in Ambikapur
Ambikapur Crime, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम कोलडीहा के पास 3 दिन पूर्व 2 बाइक में सवार 3 युवकों (Beaten in Ambikapur) ने आगे जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब कार ने उतरकर देखा कि कहीं वाहन ज्यादा क्षतिग्रस्त तो नहीं हो गई है। उसने बाइक सवार युवकों से पूछताछ की तो तीनों उससे विवाद करने लगे। फिर उनहेंने गांव से अन्य दोस्तों को फोन कर बुला लिया और कार सवार 2 युवकों की लाठी-डंडे व रॉड से पिटाई कर दी। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।

शहर के गांधीनगर बिजली ऑफिस के पास रहने वाला राजीव लोचन सिंह 19 सितंबर की शाम करीब 6 बजे अपने एक दोस्त सौरभ गोस्वामी के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एई 5500 से पिलखा पहाड़ घूमने गया था। रात करीब 8 बजे दोनों लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोलडीहा के पास दो बाइक पर सवार 3 युवक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर (Car collision) मार दी।

टक्कर लगने के बाद राजीव ड्राइविंग सीट से उतरा और कार की हालत देखने लगा। फिर उसकी बाइक सवार युवकों से बहस हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने गांव के ही 5-6 लोगों को वहां बुला लिया और दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे व रॉड से हमला कर दिया।

जब राजीव लोचन के दोस्त सौरभ बीच-बचाव करने कार से उतरा तो उसके सिर पर पीछे से रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद सभी ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट ताबड़तोड़ हमला (Rod attack) किया। हो-हल्ला सुनकर अन्य लोगा वहां पहुंचे तो सभी वहां से फरार हो गए।

Rod attack on car rider: निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले में सौरभ की हालत गंभीर होने पर उसे महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजीव ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान सौरभ की जींस की जेब से 4500 रुपए गिर गए, जिसकी जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। राजीव की रिपोर्ट पर पुलिस (Gandhinagar police) ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
23 Sept 2026 08:14 pm
Published on:
23 Sept 2026 08:14 pm