अंबिकापुर

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Girl committed suicide in Ambikapur: अंबिकापुर के गांधीनगर में किराए के मकान में रह रही थी युवती, फंदे से उतारकर ले जाया गया अस्पताल, डॉक्टरों ने जांच पश्चात घोषित किया मृत
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2026, 7:43 PM IST
Girl student committed suicide in Ambikapur
Girl commits suicide, मकान जहां किराए में रहती थी छात्रा (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के गांधीनगर स्थित किराए के मकान में एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। वह कुछ दिनों पूर्व ही सीजीपीएससी की तैयारी करने जशपुर से अंबिकापुर आई थी। बुधवार की सुबह किराए के मकान में ही रह रही दूसरी छात्रा ने उसे फंदे पर लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। फिर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांधीनगर पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस ने पीएम पश्चात युवती का शव उसके परिजन को सौंप दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी तनुजा पैकरा पिता बालसाय पैकरा उम्र 28 वर्ष ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह सीजीपीएससी की तैयारी (CGPSC study) के उद्देश्य से 25 जुलाई को अंबिकापुर आई थी। वह शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर के गांधी चौक के पास स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं दूसरे कमरे में अन्य छात्राएं भी रहती हैं।

इसी बीच बुधवार की सुबह एक छात्रा ने उसे फंदे से लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। इस पर मकान मालिक व एक पड़ोसी ने उसे कमरे में फंदे पर छटपटाते देख पैर पकड़ लिया। फिर जैसे-तैसे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस व एसएफएल की टीम ने की जांच

सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। फिलहाल पुलिस मामले (Suicide case) में मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवती ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Girl committed suicide: परिजन ले गए शव

पुलिस ने युवती की आत्महत्या की सूचना उसके परिजन को मोबाइल से दी। यह बात सुनकर परिजन बदहवास जशपुर से अंबिकापुर पहुंचे। यहां पुलिस ने पीएम पश्चात युवती का शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गृह ग्राम चले गए। परिजन द्वारा आत्महत्या के संबंध में किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।

Updated on:
12 Aug 2026, 7:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे