अंबिकापुर

Minister Netam Statement: दिल्ली वाले बयान को लेकर मंत्री नेताम ने ली चुटकी, कहा- प्रदेश के नेता टीएस सिंहदेव को पचा नहीं पा रहे, साइड करना चाहते हैं…

Minister Netam Statement: पीसीसी अध्यक्ष द्वारा पूर्व डिप्टी सीएम को दिल्ली जाकर काम करने की सलाह पर सिंहदेव ने दी थी प्रतिक्रिया, अब मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस और सिंहदेव को लेकर कही ये बातें
2 min read
Minister Netam statement, Chhattisgarh politics
CG Agriculture Minister Ram Vichar Netam (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाकर काम करने की सलाह दी थी। इस पर सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singh Dev) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अब छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने टीएस सिंहदेव को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं में अंतर्कलह चल रहा है। यह अक्सर सामने आ ही जाता है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं, उन्हें वे साइड करना चाहते हैं।

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता सिंहदेव को तथा सिंहदेव उन नेताओं को नहीं पचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंहदेव पर ये बयानबाजी (PCC president statement) अचानक नहीं हुई। ऊपर से कुछ तो खिचड़ी पक रही है। वे चाहते हैं कि धीरे-धीरे कुछ नेताओं को साइड कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बारे में हम क्या बताएं, लेकिन जो बाहर दिखाई दे रहा है, उसके तहत ये सिंहदेव का कई बार अपमान भी करते रहे हैं। सिंहदेव का कांग्रेस पार्टी (Chhattisgarh Congress) ने काफी यूज भी किया। कांग्रेस पार्टी यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि पिछली बार जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, उसमें सरगुज़ा महाराज सिंहदेव की बड़ी भूमिका रही। हम सबको निपटाने में भी उनका बड़ा योगदान था, इसका खामियाजा उन्हीं को भुगतना पड़ा, यह तो चलता रहेगा।

कट्टर दुश्मन की तरह किया व्यवहार

नेताम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) को लॉलीपॉप पकड़ाया गया। उनका माल सभी लोग खा गए और जो लोग माल खाए, उन्होंने ही उनके साथ कट्टर दुश्मन की तरह व्यवहार किया।

Minister Netam Statement: मंत्री बोले- इनके चक्कर में मत रहें

मंत्री रामविचार नेताम (Minister Ram Vichar Netam) ने कहा कि मैं सिंहदेव को अभी भी आगाह करना चाहता हूं कि इनके चक्कर में मत रहें। इसी तरह से आपको डाल पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सिंहदेव को उन्होंने कहा कि आपके साथ क्या हुआ था, मेरा संदेश आप समझ गए होंगे। आप सतर्क हो जाएं।

Updated on:
22 May 2026 04:47 pm
Published on:
22 May 2026 04:47 pm
Also Read
View All
Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत