अंबिकापुर

Cold in Mainpat: छत्तीसगढ़ के शिमला का पारा पहुंचा 2 डिग्री, जमीं ओस की बूंदें, ठंड से कांप रहे लोग, दोपहर तक छाया रहा कोहरा

Cold in Mainpat: सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.8 डिग्री, अधिकतम तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट, 100 मीटर तक रही विजिबिलिटी
3 min read
• •
Updated: 19 Dec 2025, 7:51 PM IST
Cold in Mainpat
Fog in Mainpat (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरी पाट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। मैनपाट (Cold in Mainpat) समेत अन्य पाट क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह ओस की बूंदे जमीं दिखीं। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम में नमी और तापमान गिरने के कारण सरगुजा संभाग में दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर रहने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उत्तर दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इस वजह से पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर है और कड़ाके की ठंड (Cold in Mainpat) पड़ रही है। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

Dew freezing in barn (Photo- Patrika)

आने वाले दिनों में सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Cold in Mainpat) से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। एसके मंडल ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंतिम क्षेत्र बलरामपुर जिले के रामानुजगंज व वाड्रफनगर क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है। बलरामपुर जिले में घना कोहरा अधिक रहेगा। शुक्रवार को भी बलरामपुर जिले में घने कोहरे का असर ज्यादा रहा।

Cold in Mainpat: पाट क्षेत्रों का हाल बेहाल

छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट (Cold in Mainpat) व बलरामपुर जिले के सामरीपाट में हर वर्ष अधिक ठंड पड़ती है। शुक्रवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां पुआल की ढेर, सब्जियों के पौधे व घास-फूस पर ओस की बूंदे जमी हुई दिखीं। इसके अलावा अन्य पाट क्षेत्रों में ओस की बूंदे जमने की सूचना है।

Fog in Surguja (Photo- Patrika)

ठंड से दिन में भी राहत नहीं

कुछ दिनों से ठंड से मामूली राहत के बाद गुरुवार की रात से पुन: कड़ाके की ठंड (Cold in Mainpat) पडऩी शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच बर्फिली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। पूरे दिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।

लोग ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं शाम होते ही स्थिति और खराब हो जा रही है। शाम 7 बजे के बाद शहर की सडक़ों पर सन्नाट पसर जा रहा है। लोग ठंड के कारण शाम होते ही घरों के अंदर रहना मुनासिब समझ रहे हैं।

विजिबिलिटी रही काफी कम

मौसम में नमी बढऩे और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण सरगुजा संभाग (Cold in Mainpat) में गुरुवार की रात से ही कोहरे का असर देखा गया। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा।

Dew freezing in Mainpat (Photo- Patrika)

शहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी 200 मीटर जबकि मैदानी क्षेत्रों में 100 मीटर तक रही। इस कारण वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार थमी रही।

Updated on:
19 Dec 2025, 7:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी