अंबिकापुर

Cold in Surguja: मोंथा तूफान का असर कम होते ही सरगुजा में ठंड ने दी दस्तक, तापमान पहुंचा 12.4 डिग्री

Cold in Surguja: सरगुजा जिले में चार दिनों के अंदर तापमान में 9 डिग्री की आई गिरावट, ठंड पडऩे से लोग गर्म कपड़ों का लेने लगे सहारा
less than 1 minute read
Cold in Surguja
Ambikapur city view (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. मोन्था तूफान का प्रकोप कम होते ही सरगुजा में ठंड ने दस्तक (Cold in Surguja) दी है। पिछले 4 दिन की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 4 नवंबर को अंबिकापुर न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। ठंड शुरु होते ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। सुबह, शाम और रात में जहां ठंड का असर देखा जा रहा है, वहीं दिन में धूप लोगोंं को राहत दे रहा है।

सरगुजा संभाग में भी पिछले सप्ताह मोन्था तूफान का असर रहा। लगातार बारिश व बादल छाए रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। 1 नवंबर को तूफान का असर कम होते ही तापमान में गिरावट (Cold in Surguja) दर्ज की जाने लगी है। 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री था।

जबकि 4 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले चार दिनों के अंदर 9 डिग्री तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार की रात से ठंड का ज्यादा असर देखा जा रहा है।

Cold in Surguja: मौसम वैज्ञानिक का ये है कहना

मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि मोंथा तूफान का असर कम होने के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है और उत्तर से ठंडी हवा (Cold in Surguja) आ रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल कोई विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है।

Updated on:
04 Nov 2025 08:29 pm
Published on:
04 Nov 2025 08:29 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा