Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cold in Surguja: सरगुजा में 24 घंटे के भीतर 3 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, दिन में भी ठंड ने कंपकंपाया

Cold in Surguja: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही ठंड ने दिखाए अपने तेवर, दिन में भी स्वेटर, जैकेट व टोपी में नजर आए लोग

2 min read
Google source verification
Cold in Surguja

Alaav tapte log

अंबिकापुर. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही ठंड (Cold in Surguja) ने तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से मंगलवार को दिन में भी ठंड का असर देखा गया। शुष्क हवाओं के कारण शाम होते ही ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव (Cold in Surguja) का क्षेत्र बना हुआ था। इस कारण ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखा जा था। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की सक्रियता से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। पिछले 10 दिनों से ठंड पर बे्रक लगा हुआ था।

धीरे-धीरे मौसम साफ होने के बाद मंगलवार से ठंड (Cold in Surguja) का तेवर दिखना शुरू हो गया है। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें: Double murder case: कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू समेत 6 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश

अधिकतम तापमान पहुंचा 23.3 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से 26 डिग्री (Cold in Surguja) के करीब बना हुआ है।

वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट एक बार फिर से दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अधिकतम में भी गिरावट आना स्वभाविक है। फिलहाल अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:Illegal spirit seized: झारखंड से आ रही बोलेरो में भरा था 560 लीटर अवैध स्प्रिट, बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा, कीमत है 11.20 लाख

Cold in Surguja: धीरे-धीरे बढेगी ठंड

बादलों की सक्रियता कम होते ही उत्तर की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम शुरू हो गया है। धीरे-धीरे मौसम पूरी तरह साफ होने पर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Cold in Surguja) पडऩे की संभावना है। ऐसे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग