Cold return: 2 दिन पहले 10 डिग्री पहुंच गया था शहर का तापमान, लोगों को ठंड से मिली थी राहत, 49 साल का टूटा था रिकॉर्ड
अंबिकापुर. वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। दो दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (Cold return) के ऊपर पहुंच जाने से लोगों को शीतलहर से राहत मिल रही थी, वहीं बुधवार की रात तापमान गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर लोग ठंड की चपेट में आ गए हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इसका असर 2-3 दिनों तक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में सर्द हवाओं का प्रवेश शुरु हो गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज (Cold return) की जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका प्रभाव आगामी 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद तापमान में पुन: वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर काफी तीव्र रहा है।
पूरे सरगुजा संभाग में लगातार 49 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा, जिससे क्षेत्र शीतलहर की चपेट में रहा।दो-तीन दिन पहले मौसम में हल्का सुधार देखने को मिला था और न्यूनतम तापमान बढक़र 10 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर ठंड (Cold return) ने जोर पकड़ लिया है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से रातें खास तौर पर ठंडी हो गई हैं। बता दें कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान (Cold return) बढक़र 11 डिग्री तक पहुंच गया था।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे से पहले न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब इसके पुन: सक्रिय होने से सर्द हवाएं (Cold return) क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं।
इसी कारण तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही मौसम में फिर से सुधार देखने को मिलेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।