अंबिकापुर

Cold storage wall collapsed: Video: कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, दबकर 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर, पहुंचे कलेक्टर व एसएसपी

Cold storage wall collapsed: सूरजपुर जिले के नयनपुर में हुआ बड़ा हादसा, घायल मजदूर को अस्पताल में कराया गया है भर्ती, घटनास्थल से मलबा हटाने का चल रहा काम
2 min read
Cold storage wall collapsed
Cold storage wall collapsed in Nayanpur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजुपर के ग्राम नयनपुर में स्थित कोल्ड स्टोरेज की दीवार (Cold storage wall collapsed) शनिवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, यहां एक और ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सूरजपुर जिले के नयनपुर में मित्तल कोल्ड स्टोरेज संचालित है। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह 10 बजे वहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक गिर (Cold storage wall collapsed) गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। यह देख अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Police on the spot (Photo- Patrika)

उन्होंने शोर मचाया और तत्काल दबे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल थे। दोनों घायलों को कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मजदूरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 1 और मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवद्र्धन व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हादसे (Cold storage wall collapsed) का कारणों का जायजा लिया।

Cold storage wall collapsed: ये हैं मृतक

मृत मजदूरों में ग्राम बांसपारा निवासी माने सिंह, होली सिंह व वेद सिंह (Cold storage wall collapsed) शामिल हैं। जबकि रामनगर निवासी सुरेंद्र सिंह का इलाज जारी है।

Workers and people on the spot (Photo- Patrika)

इधर कोल्ड स्टोरेज से मलबा हटाने का काम जारी है। किसी भी अनहोनी व हंगामे की स्थिति से निपटने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Updated on:
13 Dec 2025 02:36 pm
Published on:
13 Dec 2025 02:36 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जान से मारने की धमकी का आरोप

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो से विवाद के बाद BJP नेता को थाने ले गई पुलिस, टीआई के चेंबर में CSP से हुई तू-तू-मैं-मैं, See Video

Ambikapur News: पुलिस ने जंगल में 6 फीट तक खुदवाया गड्ढा, नहीं मिला कुछ, सामने आया था दफन करने का मामला