अंबिकापुर

Cold wave return: सरगुजा फिर शीतलहर की चपेट में, अंबिकापुर का तापमान 6 तो मैनपाट-सामरीपाट का पहुंचा 4 डिग्री

Cold wave return: सुबह-सुबह कोहरे का भी देखा गया असर, 500 मीटर तक रही विजिबिलिटी, मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में और नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान
2 min read
Cold wave return in Surguja
People in cold (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. कुछ दिनों की ब्रेक के बाद ठंड की पुन: वापसी हुई है। सरगुजा संभाग में शीतलहर (Cold wave return) फिर से शुरु हो गया है। आलम यह है कि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरीपाट का तापमान 4 डिग्री के करीब है। इन दोनों जगहों पर सबसे अधिक ठंड पड़ती है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे का भी असर रहा, जिसकी विजिबिलिटी 500 मीटर तक रही। इससे वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान मेें और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं है।

नवंबर महीने की शुरुआत में सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Cold wave return) शुरु हुई थी। 11 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ था। इस दौरान 57 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा था। इसके बाद अफगानिस्तान में बने विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि हुई थी। न्यूनतम तापमान बढक़र 11 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम साफ होते ही 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई। पिछले 3 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान गिरकर गुरुवार को 6 डिग्री पहुंच गया है। इससे सरगुजा संभाग में शीतलहर (Cold wave return) की वापसी पुन: हुई है। ठंड से लोगों का हाल-बेहाल है। लोगों को दिन में भी राहत नहीं है। बर्फिली हवा के कारण लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं।

Cold wave return: औसत से 5 डिग्री कम है तापमान

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार उत्तरी शीतलहर (Cold wave return) के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब 5 डिग्री कम है।

Fog in Ambikapur (Photo- Patrika)

500 मीटर तक रही विजिबिलटी

सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट (Cold wave return) में है। गुरुवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इस वजह से विजिबिलिटी 500 मीटर तक रही। इससे वाहन चलाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहन धीरे-धीरे चलते देखे गए।

मैनपाट व सामरीपाट का तापमान 4 डिग्री

अंबिकापुर के साथ-साथ बलरामपुर जिले के सामरीपाट व सरगुजा के मैनपाट का तापमान करीब 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां शीत की बूंदे जमनी (Cold wave return) शुरू हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

छा सकते हैं बादल

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार अंडमान सागर के 'सेनयार' चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ते ही श्रीलंका-तमिलनाडु के क्षेत्र में परिसंचरित सुस्पष्ट अवदाब आज 'डिटवा' चक्रवाती तूफान (Cold wave return) में बदल गया है।

इसके प्रभाव से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 30 नवंबर तक व्यापक वर्षा तो कहीं भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसका असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा सकता है। बादल का भी असर रहेगा।

Published on:
27 Nov 2025 06:59 pm