अंबिकापुर

Commits suicide: छोटे भाई ने छीन लिया मोबाइल तो 17 वर्षीय बहन ने पी लिया कीटनाशक, नहीं बचा पाए डॉक्टर

Commits suicide: कीटनाशक पीने से गंभीर किशोरी को परिजन द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम
less than 1 minute read
dead body (Demo pic)
dead body (Demo pic)

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने 9 मार्च को मामूली बात पर नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल देखने के दौरान छोटे भाई ने छीन लिया था। इससे आहत होकर उसने यह कदम (Commits suicide) उठा लिया। गंभीर हालत में किशोरी को वाड्रफनगर अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदापुर निवासी प्रवंती नायक पिता कुंवर नायक 17 वर्ष के माता-पिता 9 मार्च को मेहमानी में गए थे। इस दौरान घर पर उसका छोटा भाई सूर्यलाल और अन्य परिजन मौजूद थे। प्रवंती मोबाइल (Commits suicide) देख रही थी।

इसी दौरान उसके छोटे भाई ने मोबाइल छीन लिया और खुद देखने लगा। इस बात से वह नाराज और आहत हो गई। गुस्से में आकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक सेवन (Commits suicide) की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए।

Commits suicide: अंबिकापुर में तोड़ा दम

वाड्रफनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अंबिकापुर पहुंचे। यहां 11 मार्च की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत (Commits suicide) हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Published on:
11 Mar 2026 08:33 pm