अंबिकापुर

Commits suicide: शराब पीने से मना करने पर घरवालों से हो गया नाराज, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Commits suicide: आए दिन शराब का सेवन करता था मृतक, घरवाले उसे अक्सर मना करते थे, कहते थे- तुम्हारे लिए शराब पीना खतरनाक है
less than 1 minute read
Pandit suicide or murder in indore
Pandit suicide or murder in indore: पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा शव। आत्महत्या या हत्या जांच शुरू।(प्रतिकात्मक फोटो: पत्रिका फाइल फोटो)

अंबिकापुर. शराब पीने से मना करने पर एक ग्रामीण ने जहर खाकर जान (Commits suicide) दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीडि़त था, इस वजह से घरवाले उसे शराब पीने से मना करते थे। लेकिन वह आए दिन शराब का सेवन करता था। 19 नवंबर को भी घरवालों ने मना किया तो उसने कीटनाशक खा लिया। गंभीर हालत में उसे शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिधमा निवासी धोबी पैकरा उम्र 54 वर्ष हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीडित था। इसके बावजूद वह शराब का सेवन (Commits suicide) करता था। बीमारी को देखते हुए परिजन उसे शराब पीने से मना करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था।

19 नवंबर को भी परिजन ने उससे कहा था कि शराब क्यों पी लिए। घरवालों की यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने कीटनाशक सेवन (Commits suicide) कर लिया। यह बात जब घरवालों को पता चली तो हडक़ंप मच गया।

Commits suicide: अस्पताल में तीसरे दिन तोड़ा दम

परिजन द्वारा आनन-फानन में उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। यहां 2 दिन तक उसकी हालत में सुधार नहीं आया और तीसरे दिन उसकी मौत (Commits suicide) हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

Updated on:
22 Nov 2025 07:50 pm
Published on:
22 Nov 2025 07:50 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video