अंबिकापुर

Commits suicide: पत्नी के चरित्र पर था शक, अलग रहने स्टांप पेपर पर कराना चाह रहा था हस्ताक्षर, मना किया तो जहर खाकर दे दी जान

Commits suicide: चरित्र शंका को लेकर पत्नी से कुछ दिन पूर्व की थी मारपीट, मायके से जब लौटी तो स्टांप पर हस्ताक्षर कराने लगा पति, विवाद बढऩे पर उसके सामने ही खा लिया कीटनाशक
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2025, 8:17 PM IST
Commits suicide
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंबिकापुर. रायगढ़ जिले के कापू निवासी एक युवक ने कीटनशक सेवन कर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इस वजह से वह पत्नी से अलग रहने के लिए उससे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराना चाह रहा था। हस्ताक्षर करने से पत्नी मना कर दिया तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रायगढ़ जिले के ग्राम जमदगाह कापू निवासी गुरु प्रसाद पिता मस्त राम यादव उम्र 32 वर्ष बोरवेल कंपनी में काम करता था। वह अपनी पत्नी बेलाशो के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर उसने (Commits suicide) कुछ दिन पूर्व पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। मारपीट किए जाने से पत्नी मायके चली गई थी।

इसके बाद वह वापस आ गई थी। 8 दिसंबर को गुरु प्रसाद स्टांप पेपर लेकर घर आया और अलग-अलग रहने के लिए पत्नी को हस्ताक्षर कराने लगा। पत्नी ने स्टांप पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पत्नी के सामने की कीटनाशक सेवन (Commits suicide) कर लिया।

Commits suicide: अस्पताल में तोड़ा दम

कीटनाशक का सेवन करते देख पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन वहां पहुंचे और आनन-फानन में उसे कापू अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Commits suicide) हो गई। युवक की मौत से उसकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
10 Dec 2025, 8:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी