
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर निवासी एलआईसी एजेंट 70 वर्षीय बशीरूद्दीन की 16 सितंबर को घर में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चाकू मारने (Murder to knife attack) के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की जांच में यह पता चला कि मृतक की बेटी और दामाद के बीच तलाक का केस चल रहा है। केस वापस लेने के लिए वह दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने जब दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही 5 लाख की सुपारी देकर झारखंड से 2 शूटरों को बुलाया था। इस मामले में पुलिस ने दामाद समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे भी झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। वहीं उसे भी जेल दाखिल कर दिया गया है।
शहर के रसूलपुर निवासी एलआईसी एजेंट बशीरूद्दीन सिद्दीकी के घर 16 सितंबर की सुबह करीब 10.15 बजे 3 अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और किराए का मकान के संबंध में बातचीत करने लगे। इसी बीच इस दौरान उन्होंने चाकू से उसके पेट में ताबड़तोड़ हमला (Knife attack) कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल वसीरुद्दीन सिद्दीकी ने इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में दोपहर को दम तोड़ दिया था।
मामले की रिपोर्ट मृतक की बेटी शादिया शारीन ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस को उसने बताया कि उसके पति मो. नाजिम शबा के साथ कोर्ट में उसका तलाक का केस चल रहा है। पूर्व में पति द्वारा उसे और उसके मायके वालों को केस (Divorce case) वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमदी दी गई थी।
रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। बाद प्रकरण में विवेचना दौराना धारा 103 (1), 61(2), 238 जोड़ी गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक के दामाद तकिया निवासी नाजिम शबा द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे व झारखंड के चैनपुर निवासी शूटर कंचन कुमार एवं पड़ोसी तकिया निवासी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी दामाद ने बताया था कि उसने 5 लाख की सुपारी देकर ससुर को मरवाया है।
मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी शूटर अवकाश साव उर्फ आकाश गुप्ता पिता भरदुल साव 25 वर्ष (Contract killer) को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत ग्राम खुटार, चैनपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने क बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, 1 नग नया चाकू और 6 नग जिन्दा कारतूस बरामद किया। आरोपी ने बताया कि घटना के दौरान पहना गया कपड़ा उसने फेंक दिया था।
कार्रवाई (Murder case) में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, एएसआई अदीप प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, सतीश सिंह, सियाराम मरावी, सदरक लकड़ा, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, शिवमंगल सिंह, कुश सोनी, नगर सैनिक दशरथ राजवाड़े के अलावा साइबर सेल टीम से साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अमन पुरी व राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।