अंबिकापुर

Crime news: अस्पताल में कंडोम लेने घुसे 3 युवकों ने मचाया हंगामा, दवाइयां फेंकी, CCTV में कैद हुई करतूत

Crime news: देर रात मेडिकल स्टाफ को धमकाने व हुड़दंग मचाने के मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

2 min read
Crime news
3 youths arrested

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 जून की रात 3 युवक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दवा कक्ष में घुसकर दवा का एक डिब्बा डस्टबीन में फेंक दिया (Crime news) तथा मरीजों व कमरे में ताक-झांक करने लगे। जब ड्यूटी में पदस्थ वार्ड ब्वाय ने उनसे पूछा कि क्या खोज रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमें कंडोम चाहिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ को धमकी देते हुए हंगामा भी मचाया। बीएमओ की रिपोर्ट पर रघुनाथनगर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमेशपुर निवासी राहुल जायसवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद 26 वर्ष, सुशील जायसवाल पिता सुनील जायसवाल 19 वर्ष व विपुल जायसवाल पिता कन्हैया जायसवाल 21 वर्ष 17 जून की रात करीब 10.20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार से पहुंचे।

वे अस्पताल के भीतर घुस गए (Crime news) और बिना किसी सूचना के दवाखाना कक्ष में घुसकर दवा का डिब्बा निकालकर डस्टबीन में फेंक दिया। इसके बाद अस्पताल के अन्य कमरों में घुसकर कुछ खोजबीन करने लगे। यह देखकर वार्ड ब्वाय ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हमें कंडोम चाहिए, हम रमेशपुर से आए हैं।

फिर इसकी सूचना वार्ड ब्वाय ने ड्यूटी डॉक्टर व स्टाफ नर्स को दी। इनकी सूचना पर रघुनाथनगर बीएमओ डॉ. कृपाशंकर भगत ने फोन से पुलिस को सूचना दी। तब तक तीनों युवक (Crime news) वहां से चले गए थे। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

Crime news: सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

जब डॉक्टरों व पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि एक युवक डिलेवरी कक्ष में भी घुसा था। यहां प्रसूता महिलाएं भर्ती थीं। यहां से निकलकर तीनों युवक (Crime news) अस्पताल के ड्रेसिंग कक्ष में घुसे तथा दवा की पेटियों को सीजर से काटते नजर आए। इसके बाद वे मेडिकल स्टोर का दरवाजा एवं ताला तोडऩे का प्रयास करते दिखे।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

बीएमओ की रिपोर्ट (Crime news) पर रघुनाथनगर पुलिस ने आरोपी राहुल जायसवार्ल, सुशील जायसवाल व विपुल जायसवाल को गिरफ्तार कर धारा 305/62, 331 (4) बीएनएस एवं छग चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम 2010 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में निरीक्षक दुवेन्द सिंह टेकाम सहायक उप निरीक्षक ललित एक्का, एएसआई अजय बघेल, प्रधान आरक्षक 61 राजेश तिर्की, आरक्षक मदनेश कुमार व संतयुश केरकेट्टा शामिल रहे।

Published on:
20 Jun 2025 08:28 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात