अंबिकापुर

Crime news: Video: महिला की दुकान में घुसकर पिटाई, सडक़ पर फेंकी सब्जियां, 4 साल पहले बेटे की हुई थी हत्या, 10 युवकों पर अपराध दर्ज

Crime news: शहर के गोधनपुर चौक पर सब्जी बेचने वाली महिला के दुकान में घुसकर युवकों ने मचाया उत्पात, पुराने विवाद पर वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Crime news
Spot where beaten woman (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर चौक पर सब्जी की बिक्री करने वाली महिला के दुकान में घुसकर 10 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना बुधवार की रात की है। बदमाशों ने (Crime news) महिला के साथ मारपीट भी की है और सब्जियां सडक़ पर फेंक दी। इससे महिला को काफी नुकसान हुआ है। महिला के बेटे का 4 साल पहले मर्डर हुआ था। इधरसूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना का मुख्य कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने १० आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनपुर चौक पर नीलम देवी अपने पति के साथ सब्जी बेचती है। बुधवार की रात महिला अपने भतीजे प्रिंस गुप्ता के साथ दुकान में थी। रात करीब 9 बजे शिवम सिंह सहित 10 युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने महिला से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट (Crime news) की। साथ ही दुकान में रखी सब्जियों को सडक़ पर फेंक दिया।

युवकों ने करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सडक़ पर सब्जी फेंके जाने से महिला को काफी नुकसान भी हुआ है। घटना (Crime news) की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी सभी वहां से भाग निकले।

Crime news: पूर्व में बेटे की हो चुकी है हत्या

चार वर्ष पूर्व महिला के बड़े बेटे की हत्या (Crime news) हो गई थी। कुछ लोगों के साथ किसी मामले को लेकर अब भी विवाद चल रहा है। बुधवार को कुछ लोग गवाही संबंधी बात को लेकर पहुंचे थे। इस बीच विवाद हो गया।

Dispute on the spot (Photo- Patrika)

10 आरोपियों पर अपराध दर्ज

महिला ने मामले (Crime news) की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह, अतुल सिंह, मिथुन सिंह, प्रत्यूस चतुर्वेदी, मनोज, राजू भारती, खेमनाथ, उत्कर्ष दुबे, मोन्टी, भरत दुबे और अन्य के खिलाफ धारा 191(1), 191(2), 296, 351(3), 115(2), 324 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
31 Oct 2025 01:06 pm
Published on:
31 Oct 2025 01:06 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video