अंबिकापुर

Crime news: बेटे को छोडऩे आया था दोस्त, पिता ने धारदार हथियार से गले पर किया प्रहार, कहा- तुम धान चुराकर बेचते हो

Crime news: घायल युवक की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया है भर्ती, लगे 19 टांके
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2025, 7:05 PM IST
Crime news
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के लमगांव में 23 दिसंबर की शाम को धान चोरी कर बेचने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे के दोस्त पर धारदार हथियार से हमला (Crime news) कर दिया। गले पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसे 19 टांके लगाने पड़े। घायल युवक की बहन की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर डायरी लुंड्रा पुलिस को भेज दिया है।

रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लमगांव निवासी सूरज मिंज 23 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे बाइक से अपने दोस्त दीपक उरांव को उसके घर छोडऩे गया था। दीपक बाइक से उतरकर घर के भीतर (Crime news) चला गया। इस दौरान दीपक का पिता पीयर साय घर से बाहर निकला और सूरज को बोला तुम हमारा धान चुराकर बेचते हो।

इतना कहते हुए वह उससे विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर पीयर साय ने धारदार हथियार से उसके गले पर जानलेवा हमला (Crime news) कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बहोश हो गया। सूचना पर सूरज के चाचा, भाई व बहन संध्या मिंज मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल लेकर गए।

Crime news: लगाने पड़े 19 टांके

रघुनाथपुर के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन ने उसे अंबिकापुर स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे 19 टांके लगे हैं। घायल युवक की बहन संध्या ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस (Crime news) ने जीरो में अपराध दर्ज कर लुण्ड्रा थाने को केस डायरी भेज दिया है।

Updated on:
25 Dec 2025, 7:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी