अंबिकापुर

Crypto currency scam: मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर के बलविंदर सिंह छाबड़ा को किया गिरफ्तार, निवेशकों के अरबों रुपए उड़ाए

Crypto currency scam: एक करोड़ से अधिक निवेशकों से अरबों रुपए की ठगी का है मामला, मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के डायरेक्टर की सूची में बलविंदर का नाम है शामिल
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2025, 9:23 PM IST
Crypto currency scam
Balvindar Singh Chhabra (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी घोटाला (Crypto currency scam) मामले में मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर में दबिश देकर कंपनी के डायरेक्टर बलविंदर सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। बलविंदर छाबड़ा उर्फ बल्ली शहर का चर्चित नाम है। मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के संचालकों द्वारा देशभर के 1 करोड़ से अधिक निवेशकों से अरबो रुपए की ठगी की है। इस घोटाले को मनी लॉंड्रिंग की श्रेणी में रखा गया है। इसके पूर्व जुलाई महीने में कंपनी के 2 डायरेक्टरों को मुंबई व रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल बेबीलोन से गिरफ्तार किया था।

मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी (Crypto currency scam) के नाम से अरबों रुपए का घोटाला किया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस कंपनी के डायरेक्टरों की तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस सोमवार को अंबिकापुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने कंपनी का संचालन करने वाले डायरेक्टरों में शामिल बलविंदर सिंह छाबड़ा को धारा 316(2), 316(5), 318(4), 351(3), 352, 3 (5) बीएनएस तथा आर/डब्ल्यू सेक्शन 3, 4 ऑफ महाराष्ट्र के तहत गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया और बलविंदर को मुंबई ले गई। इसके पूर्व जुलाई 2025 में होटल बेबीलोन में मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी (Crypto currency scam) के सेमिनार से मुंबई पुलिस 2 अन्य डायरेक्टरों प्रमोद साहू व राहुल भदोरिया को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि रायपुर निवासी कंपनी का एक डायरेक्टर संदीप साहू फरार है।

Cryptocurrency scam: सेलिब्रिटियों से कराया प्रचार-प्रसार

बताया जा रहा है कि मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी (Crypto currency scam) के संचालकों ने निवेशकों को लुभाने सेलिब्रिटियों के अलावा भारतीय क्रिकेट व बैडमिंटन खिलाडिय़ों से प्रचार-प्रसार कराया था। इसके अलावा संचालकों ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी और कृत्रिम एक्सचेंज बनाए थे।

मनी लांड्रिंग की श्रेणी में है ये घोटाला

बता दें कि मिस्टर मिंटो क्रिप्टो करेंसी घोटाला (Crypto currency scam) देशभर में चर्चित है। कंपनी के संचालकों द्वारा निवेशकों के रुपए को अवैध रूप से डॉलर में कन्वर्ट कर विदेश भेजा गया। निवेशकों के रुपए जब डूब गए तो उन्होंने इसकी शिकायत की। अरबों रुपए के इस घोटाला मामले को मनी लॉंड्रिंग की श्रेणी में रखा गया है।

Updated on:
7 Oct 2025, 9:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी