अंबिकापुर

Cut by train: अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन के सामने अचानक कूद गया युवक, कटकर हो गई मौत

Cut by train: अंबिकापुर से जबलपुर जाने के लिए निकली थी ट्रेन, इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़े युवक ने अचानक लगा दी छलांग, झारखंड के डाल्टेनगंज निवासी के रूप में हुई मृत युवक की पहचान
2 min read
Cut by train
Ambikapur-Jabalpur Train

अंबिकापुर. Cut by train: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 6 बजे जैसे ही अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन खुली उसके सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या (Cut by train) कर ली। ट्रेन के नीचे आने से युवक का सिर व शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे व गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। युवक की पहचान डालटेनगंज निवासी अंबर पटेल के रूप में की गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दे दी है। युवक बालोदा बाजार रायपुर में सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने उसके जेब से पहचान पत्र व बस की टिकट बरामद की है। पहचान पत्र (Cut by train) के आधार पर मृतक की पहचान अंबर पटेल पिता बृजेश पटेल के रूप में की गई है।

Young man ID card

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मृतक (Cut by train) डालटेनगंज झारखंड का रहने वाला है। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही पूरी जानकारी लग पाएगी कि वह अंबिकापुर रेलवे स्टेशन क्यों और कैसे पहुंचा?

Cut by train: यात्री बस का मिला है टिकट

पुलिस ने बताया कि मृतक (Cut by train) की जेब से एक यात्री बस का टिकट भी मिला है। टिकट गढ़वा से सिमगा रायपुर का है। टिकट के अनुसार 3 यात्रियों के सफर करने का है। टिकट 17 अक्टूबर की है।

Ambikapur-Jabalpur Train

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक गढ़वा से रायपुर के लिए निकला था, लेकिन उसने अंबिकापुर स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

Updated on:
21 Oct 2024 08:51 pm
Published on:
21 Oct 2024 08:51 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश