अंबिकापुर

Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Cyber Fraud in Ambikapur: पुराना सोफा बेचने का विज्ञापन डालना छात्रा को पड़ गया महंगा, सौदा तय करने के बाद युवक ने छात्र के फोन पे पर डाले कुछ रुपए, फिर कर दिया खेल
2 min read
Cyber fraud
Cyber fraud, साइबर फ्रॉड की प्रतीकात्मक तस्वीर

अंबिकापुर। शहर की एक कॉलेज की छात्रा ने अपने घर का पुराना सोफा बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला। कुछ दिन बाद उसके पास एक युवक का कॉल आया और कहा कि मुझे आपका सोफा पसंद है। दोनों के बीच सौदा तय हुआ। इस दौरान युवक ने छात्रा को ऑनलाइन रुपए डाले, फिर अगले ही पल उसे क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करने के लिए कहा। छात्रा ने क्यूआर कोड स्कैन किया ही था कि वह ठगी का शिकार (Cyber fraud with girl) हो गई। 2 बार में उसके खाते से 29 हजार 990 रुपए गायब हो गए। छात्रा ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

अंबिकापुर कोतवाली थाना अंतर्गत चोपड़ापारा निवासी एक युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि घर का पुराना सोफा को बेचने के लिए उसने कुछ दिन पूर्व ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसी बीच 9 जून की शाम करीब 7.30 बजे उसके मोबाइल में एक युवक का कॉल (Cyber fraud call) आया। उसने अपना नाम राजेश बताया और कहा कि उसे सोफा पसंद है।

उसने सोफा खरीदने के लिए 15 हजार रुपए में युवती से सौदा तय कर ऑर्डर कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने छात्रा को भरोसे में लेने के लिए फोन पे के माध्यम से कुछ राशि का ट्रांजेक्शन किया। फिर कुछ देर बाद उसने एक क्यूआर कोड भेजा और छात्रा से कहा कि वह उसे स्कैन करे।

स्कैन करते ही खाते से गायब हुए 30 हजार

छात्रा ने युवक द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन किया ही था कि उसके खाते से 2 बार में 29 हजार 990 रुपए कट गए। उक्त युवक ने ही खाते से रुपए उड़ाए (Cyber fraud with college girl) थे। जब छात्रा के मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज आया तो देखकर उसके होश उड़ गए। उसने ये बात अपने घरवालों को बताई, फिर कोतवाली थाने पहुंची। रिपोर्ट पर पुलिस ने राजेश नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Cyber fraud case: साइबर फ्रॉड का लोग हो रहे शिकार

साइबर ठग लोगों का खाता खाली करने तरह-तरह के तरीके इजाद कर रहे हैं। इसके झांसे में जो आया, वह अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठता है। पुलिस लोगों को साइबर ठगों व अज्ञात लोगों को अपनी बैंक डिटेल किसी भी हालत में न देने जागरुक करती रहती है। इसके बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ जाते हैं। छात्रा के केस में भी वही हुआ। अज्ञात युवक ने क्यूआर कोड स्कैन करने की बात कहकर उसके खाते से रुपए उड़ा लिए।

Updated on:
12 Jun 2026 09:11 pm
Published on:
12 Jun 2026 09:11 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video