अंबिकापुर

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Congress President Deepak Baij: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के तेल, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओं को बताया प्रोपोगेंडा
2 min read
Chhattisgarh Congress president Deepak Baij said on PM Modi birthday
Congress president Deepak Baij, अंबिकापुर में प्रेस कांफें्रस के दौरान दीपक बैज (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Congress President) गुरुवार को अंबिकापुर में थे। वे संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष व ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन अवसर पर शामिल हुए। प्रशिक्षण समापन के बाद उन्होंने होटल मयूरा में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना तो साधा ही, साथ में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि तेल मत खरीदो, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ। ये सब इनका प्रोपोगेंडा है। आज ये तेल और घी के दिए जला रहे हैं। यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए दीपक बैज ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर सेवा संकल्प का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान संकल्प दीया जलाने का आह्वान किया गया है। एक ओर प्रधानमंत्री कहते हैं कि तेल महंगा हो गया है। जबकि इसके विपरीत करोड़ों दीये जल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम पहले बोलते थे सोना मत खरीदो, तेल कम खाओ, गाड़ी कम उपयोग कम करो। तेल कम खाओ लेकिन आज दीये जला रहे हैं, सोना मत खरीदो तो मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) रायपुर में सोने का मुकुट दान कर रहे हैं। विदेश मत जाओ लेकिन प्रधानमंत्री विदेश जा रहे हैं। यह प्रोपोगेंडा नहीं तो और क्या है। आप तेल या घी के दीये जला रहे हैं।

मेरा भाजपा के नेताओं (BJP Leaders) को नसीहत है कि यदि वे प्रधानमंत्री को भगवान मानते हैं तो पानी में दीया जला लीजिए, दीया जलेगा क्या? किसके खर्च से तेज जलाया जा रहा है। इस पर कहा कि ये तो आप लोगों को भाजपा वालों से पूछना चाहिए। सरगुजा से सीएम के अलावा 14 विधायक व मंत्री हैं। उनसे पूछ लीजिए।

PCC President: सरगुजा में इस बार होगा 14-0

दीपक बैज ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की दृढ़ता दिखाई। उन्होंने कहा कि इस बार मिशन सरगुजा के तहत यहां की सभी 14 सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगीं। यह बात बोलने से पहले उन्होंने बगल में बैठे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से भी पूछा। उनके हामी भरने के बाद ये बात कही।

कांग्रेस में सीएम बनने के योग्य कई नेता

प्रदेश में सरकार आने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बैज (Chhattisgarh Congress president) ने कहा कि कांग्रेस में कई लोग सीएम बनने के योग्य हैं। उन्होंने अपने अगल-बगल बैठे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला हाईकमान का है कि वे किसे चूज करते हैं।

Updated on:
17 Sept 2026 06:06 pm
Published on:
17 Sept 2026 06:06 pm
Also Read
View All
Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

मैं CM साय से बहस के लिए तैयार हूं, सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Surguja Dog Bite: युवक को कुत्ते ने काटा तो कर दी बड़ी गलती, ढाई महीने बाद हाथ में उठा दर्द और हो गई मौत

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या केस में एफआईआर में आया नाम, NSUI छात्र नेता का कॉलेज ने एडमिशन किया निरस्त