अंबिकापुर

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

Constable-Driver Brutally Beaten by villagers: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के दर्जनभर बदमाशों ने किया हमला, कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक से टकरा गई थी बाइक, 3 युवकों की हुई थी मौत
3 min read
Constable-Driver brutally beaten
Dial 112 constable beaten, डायल 112 के आरक्षक व ड्राइवर की पिटाई करते बदमाश (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सूरजुपर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर के पास शुक्रवार की रात बीच सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार 2 नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक नाबालिग घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित मृतकों के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डायल 112 में पदस्थ आरक्षक और ड्राइवर तीनों मृतकों का शव लेने पहुंचे थे। इस दौरान डायल 112 का आरक्षक मौके का वीडियो बनाने लगा।

यह देख नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों ने आपत्ति जताते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई (Brutally beaten constable) शुरु कर दी। इस दौरान लात-मुक्के से आरक्षक व ड्राइवर को बेदम पीटा, जिससे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस द्वारा दोनेां को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रतापपुर-सेमरसोत मार्ग पर शुक्रवार की रात ग्राम बैकोना निवासी रूपचंद पैंकरा 18 वर्ष, रवि पैंकरा 15 वर्ष, ओमप्रकाश पैंकरा 17 वर्ष व अरमान पैंकरा 17 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक प्रतापपुर से लगे ग्राम शिवपुर के पास बीच सडक़ पर खड़े ट्रक (Road accident) से जा भिड़ी।

Constable-driver brutally beaten, डायल 112 के ड्राइवर को भी बेदम पीटते युवक (Photo- Patrika)

हादसे में रूपचंद और रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश ने प्रतापपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं अरमान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना पर ग्राम बैकोना निवासी मृतकों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत अन्य आग बुझाने (Fire in truck) में लग गए थे, लेकिन तब तक ट्रक के सामने का हिस्सा जल चुका था।

Brutally beaten: आरक्षक और ड्राइवर पहुंचे तो हुई पिटाई

बताया जा रहा है कि सडक़ हादसे की सूचना पर डायल 112 में पदस्थ आरक्षक निशांत टोप्पो ड्राइवर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। वह जल रहे ट्रक व घटनास्थल का वीडियो बनाने लगा। यह देख मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए और वीडियो बनाने को लेकर आरक्षक की लात-घूसों से बेदम पिटाई (Dial 112 constable beaten) शुरु कर दी।

Constable brutally beaten, डायल 112 के आरक्षक की बेहोश होते तक मारता युवक (Photo- Patrika)

इस दौरान उन्होंने ड्राइवर को भी बेदम पीटा। आरोपी दोनों के साथ गाली-गलौज करते रहे। बेरहमी से हुई पिटाई से आरक्षक व ड्राइवर बेहोश हो गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में लाकर प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पिटाई का वीडियो (Constable-driver beaten video) भी बनाया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कार को टक्कर मारने के बाद भाग निकला था ट्रक चालक

ट्रक के बीच सडक़ पर खड़े होने के पीछे यह बात सामने आई कि बाइक सवार युवक और नाबालिगों के ट्रक से टकराने से ठीक पहले ट्रक ने एक कार को ठोकर मारी थी। इस पर कार सवारों ने ट्रक चालक से विवाद (Dispute with truck driver) शुुरु कर दिया था। इस दौरान चालक ट्रक को बीच सडक़ पर ही छोडक़र फरार हो गया था। जबकि कार चालक वहां से चले गए थे।

Updated on:
21 Jun 2026 05:03 pm
Published on:
21 Jun 2026 05:03 pm