अंबिकापुर

Dispute in BJP: Video: भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने पिकनिक स्पॉट में पदाधिकारियों ने लगाए नारे, किया डांस, वीडियो वायरल

Dispute in BJP: भाजपा संगठन में विवाद शुरु, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पिकनिक मनाने के दौरान जिलाध्यक्ष के खिलाफ लगाए थे नारे, वीडियो वायरल होने के बाद मच गया है हडक़ंप
2 min read
Dispute in BJP
BJP workers in picnic spot (Photo- video grab)

अंबिकापुर. सरगुजा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में गहरे आंतरिक मतभेद उभरकर सामने आए हैं। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को हटाने की बात (Dispute in BJP) कर रहे हैं। यह विवाद तब सामने आया जब भाजपा के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाल ही में पिकनिक के लिए बाहर गए थे और वहां म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे। इस दौरान न केवल उनके द्वारा मस्ती की जा रही थी, बल्कि एक वीडियो में यह भी देखा गया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी जिन्दाबाद, अध्यक्ष बनेगा जिन्दाबाद और भारत सिंह सिसोदिया को हटाने के नारे लगा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पार्टी में भीतर ही भीतर मची हलचल को और हवा मिली है।

यह घटना हाल ही में पिकनिक स्पॉट पर घटी, जब भाजपा और भाजयुमो के कुछ प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-दो दिन पहले मस्ती करने गए थे। म्यूजिक सिस्टम पर बज रहे गाने पर डांस करते हुए, इस वीडियो (Dispute in BJP) में पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी और 2 महामंत्री भी शामिल थे।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पार्टी के भीतर ही उनके खिलाफ आंतरिक असंतोष (Dispute in BJP) का माहौल देखा जा रहा है।

6 जनवरी को बने हैं जिलाध्यक्ष

भारत सिंह सिसोदिया को इसी वर्ष 6 जनवरी को प्रदेश संगठन ने सरगुजा जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था, लेकिन अब उनके खिलाफ यह विरोध तेज हो गया है। इस वीडियो के वायरल (Dispute in BJP) होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रमुख इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

Dispute in BJP: पार्टी जैसा चाहे ले फैसला

भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया (Dispute in BJP) ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है, लेकिन मैंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है।

BJP Surguja district president Bharat Singh Sisodiya (Photo- Patrika)

अगर कोई कह रहा है तो उसे मुझे हटवा देना चाहिए। अगर हटवाने की बात की जा रही है तो पार्टी उसकी सुनेगी और संज्ञान में लेगी, जैसा उचित होगा वैसा करेगी।

Updated on:
22 Dec 2025 08:50 pm
Published on:
22 Dec 2025 08:45 pm
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर