अंबिकापुर

Elephant killed husband-wife: खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे पति-पत्नी, आधी रात आ धमका दंतैल हाथी, फिर दोनों को कुचलकर मार डाला

Elephant killed husband-wife: खलिहान के पास पेड़ के नीचे झोपड़ी में सोए थे किसान दंपती, हाथी ने ढहाई मिट्टी की दीवार तो बाहर निकल गए दोनों, इसी बीच हाथी ने कर दिया हमला
2 min read
Elephant killed husband-wife
Dead body of farmer (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की रात किसान दंपती को दंतैल हाथी ने कुचलकर मार डाला। दरअसल किसान पति-पत्नी खलिहान में काटकर रखे गए धान की रखवाली कर रहे थे। वे पास ही झोपड़ी में सो रहे थे, इसी दौरान दंतैल हाथी वहां आ धमका। जब दोनों झोपड़ी से बाहर निकले तो हाथी ने उन्हें पहले तो सूंड से उठाकर पटक दिया, फिर पैरों तले रौंदकर मार (Elephant killed husband-wife) डाला। सूचना पर सुबह वन अमला व पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की प्रक्रिया पूरी की।

भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कपसरा के बिसाही पोड़ी निवासी कबिलास राजवाड़े 45 वर्ष किसान था। उसने धान की कटाई कर खलिहान में रखा था। शुक्रवार की रात वह खलिहान के पास ही आम पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में अपनी पत्नी धनियारो 41 वर्ष के साथ धान की रखवाली (Elephant killed husband-wife) कर रहा था। दोनों झोपड़ी में सो रहे थे।

रात करीब 2 बजे झोपड़ी से सटे मिट्टी के अहाते का कुछ हिस्सा झोपड़ी पर गिरा। इसके बाद दोनों नींद में ही झोपड़ी से बाहर निकल गए। वे बाहर निकले ही थे कि एक दंतैल हाथी (Elephant killed husband-wife) उनके सामने खड़ा हो गया।

वे कुछ सोच पाते, इससे पहले ही हाथी ने दोनों को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक (Elephant killed husband-wife) दिया। इसके बाद पैरों से दोनों को कुचलकर मार डाला। हाथी ने ही अहाता ढहाया था।

Elephant killed husband-wife: सुबह दोनों का मिला शव

सुबह जब ग्रामीण झोपड़ी के पास पहुंचे तो पति-पत्नी का शव (Elephant killed husband-wife) पड़ा हुआ था। हाथियों द्वारा दोनों को मारे जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर सूरजपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं भटगांव पुलिस भी वहां आई। फिर दोनों का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।

दंतैल हाथी अकेला कर रहा विचरण

बताया जा रहा है कि जिस दंतैल हाथी ने पति-पत्नी की जान (Elephant killed husband-wife) ली, वह दल से बिछडक़र अकेला विचरण कर रहा है। वह लुंड्रा क्षेत्र से होते हुए शुक्रवार की रात प्रतापपुर रोड़ पर पहुंचा था। वह प्रतापपुर से लगे ग्राम सरहरी के पास भी देखा गया था। इसी बीच देर रात वह ग्राम बिसाही पोड़ी पहुंचा और दंपती को मार डाला।

Published on:
29 Nov 2025 03:19 pm