अंबिकापुर

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Ambikapur Mahua Liquor Factory: शहर से लगे ग्राम खैरबार में महिला चला रही थी अवैध महुआ दारू की फैक्टरी, आबकारी विभाग की जिला स्तरीय उडऩदस्ता टीम ने मारा छापा, 2 लाख 48 हजार का सामान जब्त
2 min read
Mahua Liquor factory in Ambikapur
Ambikapur News, महुआ शराब की फैक्टरी संचालित करती गिरफ्तार महिला (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब, नशीले इंजेक्शन सहित अन्य नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय उडऩदस्ता टीम ने अंबिकापुर से लगे ग्राम खैरबार में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की फैक्टरी (Mahua Liquor factory) का भंडाफोड़ किया है। यहां एक महिला भारी मात्रा में महुआ शराब बनाते पकड़ी गई। टीम ने फैक्टरी से 135 लीटर महुआ दारू तथा 4 हजार 700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त कुल सामान की कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। टीम ने मौके से सैंपल लेने के बाद मौके पर ही शराब की 6 भट्ठियां तोड़ दी तथा महुआ लाहन को नष्ट कर दिया।

आबकारी विभाग द्वारा अंबिकापुर में सप्ताहभर के भीतर अवैध महुआ शराब (Mahua liquor) की दूसरी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इसके पूर्व संभागीय उडऩदस्ता टीम ने शहर के पटपरिया, बिशुनपुर इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब व लाहन जब्त किया था।

इसी बीच आबकारी विभाग की जिला स्तरीय उडऩदस्ता टीम (Excise department team) ने जिला आबकारी अधिकारी एलके गायकवाड़ की मौजूदगी में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर शहर से लगे ग्राम खैरबार में अमृता तिर्की के घर संचालित अवैध महुआ शराब की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान 6 भट्ठियोंं पर शराब बनाई जा रही थी।

Ambikapur News, महुआ शराब की भट्ठी(Photo- Patrika)

टीम ने जब जांच की तो वहां भारी मात्रा में महुआ शराब के अलावा 2 दर्जन से अधिक प्लास्टिक के बड़े डिब्बों में रखा लाहन (शराब तैयार करने का रॉ मैटेरियल) मिला, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने जांच के लिए महुआ लाहन का सैंपल लेने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट किया। वहीं शराब की फैक्टरी को भी ध्वस्त कर दिया गया।

Ambikapur Liquor factory: महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आबकारी टीम ने मौके से 135 लीटर महुआ शराब के अलावा 4 हजार 700 किलोग्राम लाहन जब्त किया है। जब्त शराब व रॉ मैटेरियल की कीमत 2 लाख 48 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।

Ambikapur News, आबकारी टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला (Photo- Patrika)

वहीं टीम ने महुआ शराब की फैक्टरी (Hute Mahua Liquor factory) चला रही आरोपी अमृता तिर्की पति जैमिल तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि अवैध शराब समेत नशे के अन्य कारोबारियों के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Updated on:
20 Aug 2026 05:38 pm
Published on:
20 Aug 2026 05:38 pm
Also Read
View All
Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत